facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: चौतरफा बिकवाली से बाजार धड़ाम! सेंसेक्स 820 अंक लुढ़का; निफ्टी 23,900 के नीचे बंद, जानें गिरावट के कारण

Advertisement

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी-50 (Nifty-50) भी 1.2 प्रतिशत या 288.80 अंक की गिरावट के साथ 23,852.50 के लेवल पर बंद हुआ।

Last Updated- November 12, 2024 | 4:08 PM IST
stock market today

Closing Bell: वैश्विक बाजारों में गिरावट के रुख के बीच भारतीय शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार तीसरे ट्रेडिंग सेशन में गिरावट दर्ज की गई। विदेशी निवेशकों की लगातार जारी बिकवाली और कंपनियों के कमजोरी तिमाही नतीजों ने निवेशकों के सेंटीमेंट को प्रभावित किया।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) आज पॉजिटिव नोट के साथ 79,644.95 अंक पर खुला। हालांकि, सेंसेक्स ज्यादा देर तक तेजी को संभाल नहीं सका और अंत में 1.03% या 820.97 अंक की बड़ी गिरावट लेकर 78,675.18 के स्तर पर बंद हुआ।

इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी-50 (Nifty-50) भी 1.2 प्रतिशत या -288.80 अंक की गिरावट के साथ 23,852.50 के लेवल पर बंद हुआ।

टॉप लूजर्स

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में एनटीपीसी का शेयर सबसे ज्यादा 3.16 प्रतिशत गिरकर बंद हुआ। इसके अलावा एचडीएफ़सी बैंक, एशियन पेंट्स, स्टेट बैंक, टाटा मोटर्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, मारुति, पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस, अदाणी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व, नेस्ले इंडिया, कोटक बैंक, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एलएंडटी, अल्ट्रा सीमेंट, टेक महिंद्रा और आईटीसी के शेयर प्रमुख रूप से गिरावट में रहे।

image.png

टॉप गेनर्स

दूसरी तरफ, सनफार्मा, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस और टीसीएस के शेयर हरे निशान में रहने में कामयाब हुए जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर बिना किसी घटबढ़ के बंद हुए।

शेयर बाजार में आज गिरावट की वजह ?

विदेशी निवेशकों की लगातार जारी बिकवाली और वैश्विक बाजारों में कमजोर रुझानों के बीच चौतरफा बिकवाली दबाव के कारण बाजार आज बड़ी गिरावट लेकर बंद हुआ। अमेरिका को लेकर निवेशकों की चिंता से वैश्विक शेयर मंगलवार को दबाव में आ गए।

Advertisement
First Published - November 12, 2024 | 3:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement