facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: महाशिवरात्रि की छुट्टी से पहले निवेशक सतर्क, सेंसेक्स ने 5 दिन से जारी गिरावट को तोड़ा; निफ्टी 22,548 पर सपाट बंद

Advertisement

निवेशकों ने बाजार में पांच दिनों से जारी गिरावट के बीच निवेशक महाशिवरात्रि की छुट्टी और मंथली डेरिवेटिव एक्सपायरी से पहले सतर्क रुख अपनाया। 

Last Updated- February 25, 2025 | 4:00 PM IST
Share Market

Stock Market Closing Bell: वैश्विक बाजारों से मिलेजुले रुख के बीच घरेलू शेयर बाजार मंगलवार (25 फरवरी) को दिन की अच्छी बढ़त गंवाने के बाद मिलेजुले रुख के साथ बंद हुए। सेंसेक्स हरे निशान में बंद हुआ जबकि निफ्टी50 मामूली गिरावट लेकर लगभग सपाट बंद हुआ। निवेशकों ने बाजार में पांच दिनों से जारी गिरावट के बीच निवेशक महाशिवरात्रि की छुट्टी और मंथली डेरिवेटिव एक्सपायरी से पहले सतर्क रुख अपनाया।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) आज मामूली गिरावट के साथ 74,440 पर ओपन हुआ। कारोबार के दौरान यह 300 से ज्यादा अंक चढ़कर 74,785 तक चला गया था। अंत में सेंसेक्स 147.71 अंक या 0.20% की बढ़त लेकर 74,602 पर बंद हुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी50 (Nifty50) आज गिरावट के साथ 22,516.45 पर खुला। हालांकि, खुलते ही यह हरे निशान में आ गया था और कारोबार के दौरान 22,625 तक चढ़ गया था। अंत में यह अपनी दिन की बढ़त गंवाते हुए 5.80 अंक या 0.03% की मामूली गिरावट लेकर 22,547 पर बंद हुआ।

हाई से 13% डाउन शेयर बाजार

शेयर बाजार के प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी50 और सेंसेक्स सितंबर में अपने रिकॉर्ड हाई से 14% और 13% नीचे चले गए हैं। अर्थव्यवस्था और कंपनियों के दिसंबर नतीजों में मंदी के साथ-साथ विदेशी निवेशकों (FIIs) की लगातार बिक्री और वैश्विक व्यापार अनिश्चितता के कारण बाजार में पिछले कुछ समय से गिरावट आई है।

बुधवार को बंद रहेंगे बाजार

भारतीय बाजार बुधवार को महाशिवरात्रि के अवकाश के कारण बंद रहेंगे। निफ्टी 50 के मंथली डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट गुरुवार को एक्सपायर हो जाएगा। इससे निवेशकों के पॉजिशन बदलने पर बाजार में अस्थिरता पैदा हो सकती है।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के रिसर्च प्रमुख विनोद नायर ने कहा, “निवेशकों ने आज कारोबार के दौरान सतर्क रुख अपनाया। वे बुधवार को बाजार बंद होने और गुरुवार को एफएंडओ एक्सपायरी को देखते हुए किसी एग्रेसिव खरीदारी से बचते हुए दिखे।”

सोमवार को कैसी थी बाजार की चाल?

घरेलू शेयर बाजार सोमवार (24 फरवरी) को बड़ी गिरावट लेकर बंद हुए थे। पिछले ट्रेडिंग सेशन में बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 856.65 अंक या 1.14 प्रतिशत गिरकर 74,454.41 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 242.55 अंक या 1.06 प्रतिशत गिरकर 22,553.35 पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - February 25, 2025 | 3:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement