facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: आईसीआईसीआई बैंक में तेजी ने शेयर बाजार को किया हरा-भरा! सेंसेक्स 600 तो निफ्टी 186 अंक चढ़ा

Advertisement

निवेशकों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की वैश्विक कीमतों में तेज गिरावट से बाजार के सेंटीमेंट को पॉजिटिव समर्थन मिला है।

Last Updated- October 28, 2024 | 4:25 PM IST
Closing Bell: Stock market returns bullish, Sensex rises 454 points, Nifty also rises; Bank and metal shares shine शेयर बाजार में लौटी तेजी, Sensex 454 अंक चढ़ा, Nifty में भी तेजी; बैंक और मेटल शेयर चमके

Closing Bell: वैश्विक बाजारों में पॉजिटिव रुख के बीच भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को पांच दिन से जारी गिरावट पर ब्रेक लग गयी और मार्केट आखिरकार हरे निशान में बंद हुई। इससे पहले पिछले सप्ताह पांचों दिन बाजार गिरकर बंद हुआ था।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) आज तेजी के साथ 79,653.67 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 1100 अंक तक उछलकर 80,539.81 के स्तर तक चला गया था। अंत में सेंसेक्स 0.76 प्रतिशत या 602.75 अंक चढ़कर 80,005.04 पर बंद हुआ।

इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी-50 (Nifty059) भी 0.65 प्रतिशत या 158.35 अंक की तेजी के साथ 24,339.15 के लेवल पर बंद हुआ।

टॉप गेनर्स

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 24 के शेयर आज हरे निशान में बंद हुए। आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) का शेयर सबसे ज्यादा लगभग 3 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ। 2024-25 की दूसरी तिमाही में स्टैंडअलोन प्रॉफिट में 14.5 प्रतिशत की वृद्धि के चलते बैंक के शेयर में आज उछाल देखने को मिला। बैंक ने शनिवार को दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किये थे।

इसके अलावा जेएसडब्ल्यू स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अदानी पोर्ट्स, टाटा स्टील, सन फार्मा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा मोटर्स और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर भी चढ़कर बंद हुए।

टॉप लूजर्स

दूसरी तरफ, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक और मारुति के शेयर आज गिरावट में बंद हुए।

शेयर बाजार में तेजी की वजह ?

निवेशकों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की वैश्विक कीमतों में तेज गिरावट से बाजार के सेंटीमेंट को पॉजिटिव समर्थन मिला है। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक के शेयर में तेजी, वैश्विक बाजारों से मजबूत रुझान और घरेलू निवेशकों की लगातार खरीदारी से बाजार को चढ़ने में मदद मिली।

एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने शुक्रवार को 3,036.75 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने 4,159.29 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Advertisement
First Published - October 28, 2024 | 4:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement