facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing bell: आईटी स्टॉक्स में तेजी ने बाजार को बड़ी गिरावट से बचाया, सेंसेक्स 241 अंक टूटा; निफ्टी 23,500 के नीचे फिसला

Advertisement

कंपनियों के तीसरी तिमाही के नतीजे सुस्त रहने की आशंका और अमेरिकी ब्याज दरों में कम बार कटौती की बढ़ती संभावनाओं ने मार्केट के सेंटीमेंट को प्रभावित किया है।

Last Updated- January 10, 2025 | 4:17 PM IST
Stock Market

Closing bell: वैश्विक बाजारों में मिलेजुले रुख के बीच आईटी स्टॉक्स में तेजी के बावजूद घरेलू शेयर बाजार लगातार तीसरे ट्रेडिंग सेशन में गिरकर बंद हुए। कंपनियों के तीसरी तिमाही के नतीजे सुस्त रहने की आशंका और अमेरिकी ब्याज दरों में कम बार कटौती की बढ़ती संभावनाओं ने मार्केट के सेंटीमेंट को प्रभावित किया है। इसके अलावा विदेशी निवेशकों की बिकवाली के कारण इस सप्ताह बाजार दबाव में दिखे हैं।

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) शुक्रवार (10 जनवरी) को बढ़त के साथ 77,682 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 600 से ज्यादा अंक तक लुढ़क गया था। अंत में सेंसेक्स 241.30 अंक या 0.31% की गिरावट लेकर 77,378.91 पर बंद हुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी50 भी बढ़त लेकर खुला। मगर यह भी कुछ ही देर में लाल निशान में चला गया। अंत में निफ्टी 95. अंक या 0.4% गिरकर 23,431 पर क्लोज हुआ।

शेयर बाजार में शुक्रवार (10 जनवरी) को गिरावट की वजह ?

भारतीय शेयर बाजार देसी कंपनियों के तीसरी तिमाही के नतीजों को लेकर चिंताओं के कारण शुक्रवार (10 जनवरी) को गिरकर बंद हुआ। सप्ताह की शुरुआत में जारी आंकड़ों के बाद अर्थव्यवस्था में संभावित ग्रोथ मंदी का संकेत मिलने के बाद कंपनी रिजल्ट्स में नरमी को लेकर चिंताएं तेज हो गई हैं। इसके अलावा विदेशी निवेशकों की लगातार जारी बिक्री ने भी आग में घी डालने का काम किया, जिससे बाजार में उथल-पुथल मच गई।

वृद्धि का सिलसिला टूटा, इस सप्ताह गिरावट में बंद हुए दोनों इंडेक्स

इस सप्ताह दोनों इंडेक्स लगभग 2.4% गिर गए। इससे दो सप्ताह की वृद्धि का सिलसिला टूट गया। सेंसेक्स के लिए यह हफ्ता (6 जनवरी-10 जनवरी) दवाब भरा और बेंचमार्क इंडेक्स 1845 टूट गया। पिछले हफ्ते सेंसेक्स 79,223 के स्तर पर बंद हुआ था जबकि इस हफ्ते यह 77,379 पर क्लोज हुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी -50 इस वीक (6 जनवरी-10 जनवरी) 573 अंक गिरकर बंद हुआ। पिछले सप्ताह निफ़्टी 24,004 के स्तर पर बंद हुआ था। जबकि इस हफ्ते यह 23,432 पर बंद हुआ, जो 573 अंक की गिरावट दर्शाता है।

बाजार के 13 प्रमुख सेक्टर्स में से 12 में साप्ताहिक आधार पर गिरावट दर्ज की गई। ब्रॉयडर, अधिक घरेलू स्तर पर केंद्रित स्मॉलकैप और मिडकैप में क्रमशः 7.3% और 5.8% की गिरावट आई। एकमात्र आईटी सेक्टर 2% लाभ के साथ सप्ताह को बंद करने में कामयाब रहा।

टीसीएस का शेयर 6% से ज्यादा चढ़ा

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के शेयर शुक्रवार को बीएसई (BSE) पर इंट्रा डे ट्रेड में 6% से ज्यादा चढ़ गए। कारोबार के अंत में यह 228.90 रुपये या 5.67% उछलकर 4265.55 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। कंपनी की शेयरों में यह तेजी मांग में सुधार के शुरुआती संकेतों के चलते आई है।

टीसीएस के सीईओ के कृतिवासन ने गुरुवार को नतीजे जारी करने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कंपनी आने वाले वर्षों में डिस्क्रिशनरी प्रोग्राम्स में अधिक विश्वास देख रही है। कृतिवासन के इस बयान ने नार्थ अमेरिकी में रेवेन्यू के लगातार पांचवीं तिमाही में कमजोर प्रदर्शन को ऑफसेट कर दिया।

Advertisement
First Published - January 10, 2025 | 3:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement