facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: शेयर बाजार में बिकवाली का सिलसिला जारी; Sensex 617 अंक फिसला, Nifty 22,489 पर बंद

Advertisement

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ़्टी-50 (Nifty) भी 0.95 प्रतिशत या 216.05 अंक की गिरावट के साथ 22,488.65 पर बंद हुआ।

Last Updated- May 30, 2024 | 4:25 PM IST
Stock Market Fall

Closing Bell Today: भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को भी गिरावट का सिलसिला जारी रहा और बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) लगातार पांचवें ट्रेडिंग सेशन में गिरकर बंद हुआ।

वैश्विक बाजारों में गिरावट के बीच लोक सभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के नतीजों से पहले निवेशकों की बिकवाली के चलते बाजार गिरकर बंद हुआ।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स आज (BSE Sensex today) पिछले बंद भाव के मुकाबले गिरावट में खुला और इंट्रा-डे ट्रेड के दौरान 73,668.73 अंक तक लुढ़क गया। अंत में सेंसेक्स 0.83 प्रतिशत या 617.30 अंक की गिरावट लेकर 73,885.60 के लेवल पर बंद हुआ।

इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ़्टी-50 (Nifty) भी 0.95 प्रतिशत या 216.05 अंक की गिरावट के साथ 22,488.65 पर बंद हुआ।

Top Losers

सेंसेक्स की कंपनियों में सबसे ज्यादा गिरावट टाटा स्टील के शेयर (Tata Steel Share) में रही जो 5.84 प्रतिशत गिरकर बंद हुआ। साथ ही टाइटन, टेक महिंद्रा, विप्रो, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी और मारुति समेत 23 कंपनियों के शेयर हरे निशान में बंद हुए।

Top Gainers

दूसरी तरफ, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, एलएंडटी, कोटक महिंद्रा और भारती एयरटेल के शेयर हरे निशान में रहे।

शेयर बाजार में आज गिरावट की वजह ?

1. एनएसई (NSE) के आंकड़ों के अनुसार, रिटेल और हाई नेट वर्थ वाले निवेशकों ने मई के मध्य से 28 मई तक भारतीय सूचकांक फ्यूचर में अपनी लॉन्ग पोजीशन को कम किया है।

2. इसके अलावा, वैश्विक ब्याज दरों के लंबे समय तक बने की रहने की संभावनाओं की वजह से वैश्विक बाजारों में गिरावट का भी देसी शेयर बाजार पर असर पड़ा।

3. इसके अतिरिक्त, बाजार में फिलहाल मुनाफावसूली भी देखी जा रही है। निवेशक लोक सभा चुनाव के नतीजों से पहले बाजार में हालिया उथल-पुथल से खुद को बचाने के लिए भी सतर्क रुख अपना रहे हैं। भारत के आम चुनाव के नतीजे 4 जून को जारी होंगे।

एक्सपर्ट्स की क्या राय ?

बोनांजा पोर्टफोलियो के रिसर्च एनालिस्ट वैभव विदवानी ने कहा, “लोक सभा चुनाव के नतीजे जारी होने से पहले विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) और व्यक्तिगत ट्रेडर्स इंडेक्स फ्यूचर्स पर नेट लॉन्ग निवेशक बने हुए हैं। यह दर्शाता है कि इस बात की पूरी संभावना है कि देश में एनडीए की सरकार बनेगी।”

उन्होंने कहा, ”इसके अलावा बाजार में फिलहाल मुनाफावसूली भी देखी जा रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि निवेशक इस अस्थिर बाजार में किसी भी अप्रत्याशित नुकसान से खुद को बचाना चाहते हैं।”

Advertisement
First Published - May 30, 2024 | 4:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement