facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: शेयर बाजार में तीन दिन से जारी तेजी पर ‘ब्रेक’; Sensex 203 अंक टूटा, Nifty 23,259 पर बंद

Advertisement

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ़्टी-50 भी 30.95 अंक या 0.13 प्रतिशत की गिरावट लेकर 23,259.20 अंक पर बंद हुआ।

Last Updated- June 10, 2024 | 5:00 PM IST
Stock Market

ब्लू-चिप आईटी शेयरों (IT Stocks) और एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) में बिकवाली के बीच शुरुआती कारोबार में अपने ऑल टाइम स्तर पर पहुंचने के बाद बेंचमार्क इक्विटी सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी सोमवार को गिरावट में बंद हुए।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) आज शुरुआती कारोबार में 77,000 का आंकड़ा लांघ गया था। हालांकि, कारोबार के अंत में बिकवाली के दबाव के चलते सेंसेक्स 203.28 अंक या 0.27 प्रतिशत की गिरावट लेकर 76,490.08 पर बंद हुआ। दिन के दौरान सेंसेक्स 385.68 अंक या 0.50 प्रतिशत बढ़कर 77,079.04 के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ़्टी-50 भी 30.95 अंक या 0.13 प्रतिशत की गिरावट लेकर 23,259.20 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार यह 121.75 अंक या 0.52 प्रतिशत चढ़कर 23,411.90 के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था।

नरेन्द्र मोदी ने रविवार को तीसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उनके मंत्रिमंडल में 72 सदस्य शामिल हैं।

Top Losers

सेंसेक्स की कंपनियों में टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, विप्रो, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज प्रमुख रूप से गिरावट में बंद हुए।

Top Gainers

दूसरी ओर अल्ट्राटेक सीमेंट, पावर ग्रिड, नेस्ले, एनटीपीसी, टाटा स्टील और एक्सिस बैंक के शेयर लाभ में रहे।

वैश्विक बाजारों का क्या हाल ?

एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की लाभ में बंद हुआ, जबकि दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में गिरावट हुई। चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग छुट्टियों के कारण बंद रहे। यूरोपीय बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

Advertisement
First Published - June 10, 2024 | 4:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement