facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: सप्ताह के पहले दिन भारतीय शेयर बाजार लाल निशान के साथ बंद, सेंसेक्स 217 अंक नीचे तो निफ्टी 22,460 पर बंद

Advertisement

पिछले कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार (7 मार्च) को घरेलू शेयर बाजार लगभग सपाट बंद हुए थे। बीएसई सेंसेक्स 7.51 अंक या 0.01% की मामूली गिरावट लेकर 74,332.58 पर बंद हुआ था।

Last Updated- March 10, 2025 | 4:20 PM IST
share market
फोटो क्रेडिट: Pexels

भारतीय शेयर बाजार आज (10 मार्च) सप्ताह के पहले दिन ही गिरावट के साथ बंद हुए। 30 शेयरों वाला BSE सेंसेक्स 217.41 (0.29%) अंक गिरकर 74,115.17 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 92.20 (0.41%) अंक गिरकर 22,460.30 पर बंद हुआ।

BSE 30 में से 22 शेयर नुकसान में रहे, जबकि 8 शेयरों में बढ़त देखने को मिली। इंडेक्स ने मजबूती के साथ शुरुआत की और दिन के दौरान 74,741.25 के उच्चतम स्तर तक पहुंच गया। हालांकि, बाजार बंद होने से पहले बिकवाली का दबाव बढ़ा, जिससे सेंसेक्स 310.34 अंक या 0.41% गिरकर 74,022.24 के निचले स्तर तक चला गया। NSE Nifty 92.20 अंक या 0.41% की गिरावट के साथ 22,460.30 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में इंडसइंड बैंक, जोमैटो, लार्सन एंड टुब्रो, टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक महिंद्रा बैंक, टेक महिंद्रा और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर गिरावट में रहे, जबकि पावर ग्रिड, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंफोसिस, नेस्ले इंडिया, एशियन पेंट्स, आईटीसी, सन फार्मास्युटिकल्स और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए।

आज बाजार में 1147 शेयरों में बढ़त, जबकि 2776 शेयरों में गिरावट रही। इसके अलावा 140 शेयर बिना बदलाव के बंद हुए।

गोदरेज फाइनेंशियल हेड के रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं के चलते बाजार में गिरावट देखी जा रही है। अमेरिका में बेरोजगारी दर और टैरिफ में बढ़ोतरी के चलते निवेशकों में असमंजस बना हुआ है। इससे बाजार में अस्थिरता  बनी रहेगी।

हालांकि, उन्होंने कहा कि घरेलू आर्थिक स्थिति निवेशकों के पक्ष में है। जो स्टॉक्स गिरे हैं, उनमें सावधानी से निवेश करने का यह सही समय हो सकता है। अल्पकालिक अस्थिरता के बावजूद, दीर्घकालिक नजरिए से बाजार आकर्षक बना हुआ है।

एशियाई और वैश्विक बाजारों की स्थिति

टोक्यो, शंघाई, हांगकांग और सियोल के बाजार मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए। यूरोपीय बाजार मध्य सत्र के दौरान नीचे कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुआ। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने शुक्रवार को 2,035.10 करोड़ रुपए की इक्विटी बेची, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने 2,320.36 करोड़ रुपए की इक्विटी खरीदी। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) 0.34% बढ़कर 70.60 USD प्रति बैरल हो गया।

पिछले सत्र में कैसी रही थी बाजार की चाल?

पिछले कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार (7 मार्च) को घरेलू शेयर बाजार लगभग सपाट बंद हुए थे। BSE सेंसेक्स 7.51 अंक या 0.01% की मामूली गिरावट लेकर 74,332.58 पर बंद हुआ था। वहीं दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी50 7.80 अंक या 0.03% बढ़कर 22,552.50 पर बंद हुआ था।

Advertisement
First Published - March 10, 2025 | 3:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement