facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: Sensex 272 अंक चढ़कर बंद, Nifty 21,619 पर पंहुचा, RIL का शेयर 2.70% चढ़ा

Advertisement

Reliance Industries, ICICI बैंक, HDFC बैंक और एचसीएलटेक जैसी इंडेक्स की हैवी वेट कंपनियों के शेयर में तेजी से बाजार मजबूती में बंद हुआ।

Last Updated- January 10, 2024 | 4:31 PM IST
stock market

Stock Market Today: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच भारतीय शेयर बाजार बुधवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार को बढ़त के साथ बंद हुए। रिलायंस इंडस्ट्रीज़ (Reliance Industries), ICICI बैंक, HDFC बैंक और एचसीएलटेक जैसी इंडेक्स की हैवी वेट कंपनियों के शेयर में तेजी से बाजार मजबूती में बंद हुआ।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स आज 71,383.20 अंक पर लगभग सपाट खुला। कारोबार के दौरान यह 71,733.84 के उच्च और 71,110.98 के निचले स्तर तक गया। अंत में सेंसेक्स 0.38 प्रतिशत या 271.50 अंक की बढ़त 71,657.71 पर बंद हुआ।

इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 0.34 प्रतिशत या 73.85 अंक के वृद्धि लेकर 21,618.70 के स्तर पर बंद हुआ। व्यापक इंडेक्स भी पॉजिटिव हो गए और दोनों बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप क्रमशः 0.2 और 0.3 प्रतिशत चढ़कर बंद हुए।

Top Gainers

सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस के शेयर में सबसे ज्यादा 2.69 प्रतिशत की वृद्धि हुई। RIL का शेयर आज 2649.95 पर बंद हुआ। साथ ही HCL Tech, ICICI Bank, Tata Motors, जेएसडब्ल्यू स्टील, विप्रो, TCS, टेक महिंद्र और HDFC Bank के शेयर बढ़कर बंद हुए।

Top Losers

दूसरी तरफ, NTPC का शेयर सबसे ज्यादा 2.03 प्रतिशत की गिरावट लेकर बंद हुआ। इसके अलावा पावर ग्रिड, अल्ट्रा सीमेंट, एक्सिस बैंक समेत 16 कंपनियों के शेयर गिरावट में रहे।

बाजार में तेजी की वजह ?

तीसरी तिमाही नतीजों से पहले IT कंपनियों के शेयरों में तेजी के साथ Adani Group के 24 अरब डॉलर के निवेश प्लान के ऐलान के बाद समूह की कंपनियों के शेयरों में उछाल से बाजार चढ़कर बंद हुआ।

साथ ही बाजार के दिग्गज शेयरों रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक में कारोबार के अंतिम घंटे में खरीदारी से भी बाजार को समर्थन मिला।

TCS और Infosys कल जारी करेंगी अपने तिमाही नतीजे

IT सेक्टर टॉप कंपनियां TCS और Infosys गुरुवार को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी करेंगे। इसी के साथ तीसरी तिमाही के नतीजे जारी करने का सीजन शुरू हो जाएगा।

एक्सपर्ट्स का क्या अनुमान ?

एक्सपर्ट्स का कहना है कि बाजार में फिलहाल कोई स्पष्ट रुझान नहीं है और उनका अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में बाजार की चाल कंपनियों की तरफ से जारी होने वाले चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के नतीजों पर निर्भर करेगी।

वैश्विक बाजारों का क्या हाल ?

एशियाई बाजारों में सिर्फ जापान का शेयर बाजार हरे निशान में बंद हुआ जबकि दक्षिण कोरिया, शंघाई और हांगकांग गिरावट लेकर बंद हुए। वहीं, यूरोपीय बाजार पॉजिटिव रुख के साथ कारोबार कर रहे थे जबकि अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार को गिरावट में बंद हुए।

विदेशी निवेशकों ने बेचें शेयर

स्टॉक एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने मंगलवार को 990.90 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची।

Advertisement
First Published - January 10, 2024 | 4:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement