facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: इन 3 वजहों से बाजार में आई तेजी, सेंसेक्स 341 अंक चढ़ा; निफ्टी ने पार किया 22,500 का लेवल

Advertisement

निचले स्तरों पर खरीद के साथ चुनिंदा शेयरों में खरीदारी के कारण फाइनेंशियल सेक्टर में तेजी ने बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी और सेंसेक्स को ऊपर की तरफ खींचा।

Last Updated- March 17, 2025 | 3:57 PM IST
stock market today

Share Market Closing Bell: वैश्विक बाजारों में मजबूती से पॉजिटिव साइन लेते हुए घरेलू शेयर बाजार हफ्ते के पहले ट्रेडिंग सेशन यानी सोमवार (17 मार्च) को बढ़त में बंद हुए। फाइनेंशियल और ऑटो सेक्टर के स्टॉक्स में तेजी बाजार को समर्थन मिला।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 73,830 अंक के स्तर पर लगभग सपाट खुला। हालांकि, कारोबार के दौरान यह 500 से ज्यादा अंक चढ़ गया था। अंत में सेंसेक्स 341.04 अंक या 0.46% की बढ़त लेकर 74,169 पर बंद हुआ।

इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 22,500 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार करने में कामयाब रहा। कारोबार के दौरान यह 22,577 अंक के इंट्रा-डे हाई तक चला गया था। अंत में निफ्टी 111.55 अंक या 0.5% चढ़कर 22,508 पर क्लोज हुआ।

टॉप गेनर्स

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में बजाज फिनसर्व 3.6 प्रतिशत बढ़कर 1,871 रुपये पर बंद हुआ। महिंद्रा एंड महिंद्रा, एक्सिस बैंक और बजाज फाइनेंस में भी करीब 2 प्रतिशत की तेजी आई। इसके अलावा अदानी पोर्ट्स, जोमैटो, आईसीआईसीआई बैंक, सन फार्मा, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा मोटर्स और टाटा स्टील भी बढ़त में रहे।

टॉप लूजर्स

दूसरी तरफ, आईटीसी में 1 फीसदी की गिरावट आई। साथ ही नेस्ले इंडिया, एसबीआई और रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के शेयर गिरावट में बंद हुए।

शेयर बाजार में आज तेजी की प्रमुख वजह

1. वैश्विक बाजारों में तेजी का असर भारतीय शेयर बाजार में भी देखने की मिला। अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार को तेजी के साथ बंद हुए थे। इसका असर एशियाई बाजारों समेत घरेलू बाजारों में भी देखने को मिला।

2. इसके अलावा निचले स्तरों पर खरीद के साथ चुनिंदा शेयरों में खरीदारी के कारण फाइनेंशियल सेक्टर में तेजी ने बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी और सेंसेक्स को ऊपर की तरफ खींचा। निफ्टी की वृद्धि में फाइनेंशियल सेक्टर का लगभग दो-तिहाई योगदान रहा।

आगे कैसी रहेगी बाजार की चाल?

Geojit Financial Services के रिसर्च प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ”हेल्थकेयर और फाइनेंशियल सेक्टर के मजबूत प्रदर्शन के कारण सकारात्मक ट्रेडिंग सेशन दर्ज किया गया। हालांकि, टैरिफ से जुड़ी अनिश्चितताओं के चलते घरेलू निवेशकों की भागीदारी कम रही। इससे निकट भविष्य में बाजार सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव कर सकता है।”

उन्होंने कहा, ”कंपनियों की इनकम में वृद्धि के संकेत मिलने पर ही बाजार में निर्णायक गति देखने को मिलेगी। हालांकि, घरेलू आर्थिक संकेतकों में सुधार संभावित रिकवरी का संकेत दे रहा है।”

नायर के अनुसार, निवेशक अमेरिकी फेडरल रिजर्व (Fed) और बैंक ऑफ जापान (BOJ) की आगामी बैठकों पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। महंगाई जोखिम और टैरिफ अनिश्चितताओं के कारण नीतिगत रुख में बदलाव की संभावना कम मानी जा रही है। संभावना है कि बाजार निकट भविष्य में सतर्कता के साथ आगे बढ़ेगा और आर्थिक सुधार से लंबी अवधि में स्थिरता आने की उम्मीद है।”

Advertisement
First Published - March 17, 2025 | 3:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement