facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार गुलजार! सेंसेक्स 592 अंक चढ़ा तो निफ्टी 25 हजार के पार, IT-बैंकिंग स्टॉक्स चमके

Advertisement

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी-50 (Nifty-50) भी 0.66 प्रतिशत या 163.70 अंक का उछाल लेकर 25,127.95 अंक के लेवल पर बंद हुआ।

Last Updated- October 14, 2024 | 4:40 PM IST
stock market today

Closing bell: भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के पहले दिन यानी सोमवार को जोरदार उछाल दर्ज किया गया। पिछले सप्ताह के अंतिम कारोबार दिन पर गिरने के बाद दोनों प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) आज चढ़कर बंद हुए।

फाइनेंशियल और आईटी स्टॉक्स (IT Stocks) में तेजी के चलते बाजार में वृद्धि देखने को मिली। वहीं, निवेशक ब्याज दरों में संभावित कटौती का माहौल टटोलने के लिए घरेलू मुद्रास्फीति आंकड़ों पर नजर गड़ाए हुए हैं।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) आज तेजी के साथ 81,576.93 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान 81,541 से 82,072.17 के बीच झूलने के बाद सेंसेक्स अंत में 0.73% या 591.69 अंक चढ़कर 81,973.05 पर बंद हुआ।

इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी-50 (Nifty-50) भी 0.66 प्रतिशत या 163.70 अंक का उछाल लेकर 25,127.95 अंक के लेवल पर बंद हुआ।

टॉप गेनर्स

सेंसेक्स की कंपनियों में टेक महिंद्रा का शेयर सबसे ज्यादा 2.86 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ। साथ ही एचडीएफसी बैंक, एलएंडटी, आईटीसी, इंडसइंड बैंक, कोटक बैंक, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, आईसीआईसीआई बैंक और महिंद्रा के शेयर प्रमुख रूप से लाभ में रहे।

टॉप लूजर्स

दूसरी तरफ, कार कंपनी मारुति का शेयर 1.85% गिरकर बंद हुआ। इसके अलावा टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, अल्ट्रा सीमेंट,नेस्ले इंडिया, टीसीएस (TCS) और टाटा मोटर्स (Tata Motors) के शेयर गिरावट में बंद हुए।

image.png

आगे कैसी रहेगी बाजार की चाल?

क्लोजिंग बेल के बाद निवेशकों का फोकस अब सितंबर के घरेलू मुद्रास्फीति आंकड़ों पर रहेगा। यह आंकड़े तय करेंगे कि केंद्रीय बैंक आरबीआई ब्याज दरों में कटौती कब करेगा। निवेशक ब्याज दरों में संभावित कटौती के संकेतों पर नजर गड़ाए हुए हैं और सतर्क रुख अपना रहे हैं।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, कंपनियों के दूसरी तिमाही के नतीजे नरम रहने और तेल की कीमतों में गिरावट के बीच भारतीय बाजार लचीलेपन का प्रदर्शन कर रहा है। बाजार में हाल की गिरावट के बाद आईटी और फाइनेंशियल सेक्टर खरीदारी में रुचि आकर्षित कर रहे हैं।”

वैश्विक बाजारों का क्या हाल?

एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहा, जबकि हांगकांग के हैंगसेंग में गिरावट आई। यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में मिला-जुला रुख रहा। अमेरिकी बाजार वॉल स्ट्रीट शुक्रवार को बढ़त में रहा था।

Advertisement
First Published - October 14, 2024 | 4:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement