facebookmetapixel
Test Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासाPharma Stock एक महीने में 34% चढ़ा, ब्रोकरेज बोले- बेचकर निकल जाएं, आ सकती है बड़ी गिरावट

Closing Bell: रिकॉर्ड हाई के बाद सपाट बंद हुआ शेयर बाजार, लाल निशान में सेंसेक्स, निफ्टी 26,000 के करीब

Share Market Closing: निफ्टी भी सपाट ही रहा। 50 शेयरों वाला NSE Nifty-50 1.35 अंक या 0.01% की बढ़त के साथ 25,940.40 के लेवल पर बंद हुआ।

Last Updated- September 24, 2024 | 4:18 PM IST
Drop in Block deal: Decrease in wholesale deals due to market decline, falling to 6 month low in November बाजार में गिरावट से थोक सौदों में आई कमी, नवंबर में 6 महीने के निचले स्तर पर आया

Stock Market Closing Today: भारतीय शेयर बाजार आज काफी हलचल से भरा रहा। इंट्रा डे ट्रेड के दौरान, आज पहली बार BSE, NSE का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी क्रमश: 85 हजार और 26 हजार के लेवल को पार कर गया। कारोबार के दौरान, जहां सेंसेक्स 85,163.23 के लाइफटाइम हाई पर ट्रेड किया तो वहीं निफ्टी 26 हजार का अहम लेवल पार करते हुए 84,860.73 के रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गया।

हालांकि, बाद मे निवेशकों ने जमकर मुनाफावसूली की और सेंसेक्स लाल निशान में बंद हुआ। जबकि, निफ्टी भी सपाट ही रहा। 50 शेयरों वाला NSE Nifty-50 1.35 अंक या 0.01% की बढ़त के साथ 25,940.40 के लेवल पर बंद हुआ। जबकि, 30 शेयरों वाला S&P BSE Sensex 14.57 अंक या 0.02% गिरकर 84,914.04 के लेवल पर बंद हुआ। आज सेंसेक्स 84,860.73 और निफ्टी-50 25,921.45 के लेवल पर ओपन हुआ था।

शेयर बाजार आज भले ही लाइफटाइम हाई दर्ज किया हो, लेकिन यह बढ़ोतरी ज्यादा समय तक बरकरार नहीं रह सकी और मार्केट सपाट बंद हुआ। इसकी बड़ी वजहों में एक यह भी है कि एक्सचेंजों पर बड़ी हिस्सेदारी रखने वाले बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। Nifty Bank आज 0.25% गिर गया। इसमें भी निफ्टी PSU Bank के शेयर ओवरऑल 0.86% और निफ्टी प्राइवेट बैंक के शेयर 0.28% लुढ़क गए।

व्यापक बाजार में, BSE स्मॉलकैप इंडेक्स 0.04% गिरकर 57,475 पर बंद हुआ, जबकि BSE मिडकैप इंडेक्स 0.21%  बढ़कर 49,621 पर बंद हुआ।

सेक्टोलर इंडेक्स का कैसा परफॉर्मेंस

सेक्टोरल इंडेक्स की बात की जाए तो मेटल स्टॉक्स का परफॉर्मेंस आज सबसे शानदार रहा। निफ्टी मेटल 2.97% की बढ़त बनाकर बंद हुआ। इसके अलावा, निफ्टी IT (0.61%), निफ्टी ऑटो (0.43%), निफ्टी ऑयल एंड गैस (0.38%), निफ्टी फार्मा (0.23%) और निफ्टी मीडिया (0.01%) की बढ़त बनाते हुए बंद हुए।

निफ्टी पर बैंकिंग शेयरों के अलावा, FMCG (0.77%), रियल्टी (0.30%), हेल्थकेयर (0.04%) और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स (0.20%) सेक्टर्स के शेयरों गिरावट देखने को मिली।

टॉप गेनर्स

निफ्टी-50 के 50 शेयरों में से कुल 25 शेयर जबकि, सेंसेक्स के 30 शेयरों में 15 शेयर आज हरे निशान में बंद हुए। Nifty-50 के शेयरों की बात की जाए तो सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज करने वाला शेयर टाटा स्टील (4.32%) रहा। इसके अलावा, हिंडाल्को, पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा, अदाणी एंटरप्राइजेज, HCL टेक, ONGC, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज ऑटो, विप्रो और सनफार्मा जैसे स्टॉक्स ने बढ़त बनाई।

वहीं, सेंसेक्स पर टाटा स्टील (4.29%) टॉप गेनर स्टॉक रहा। इसके अलावा, पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा, HCL Tech, महिंद्रा एंड महिंद्रा और JSW Steel टॉप परफॉर्मर रहे।

टॉप लूजर्स

निफ्टी पर आज सबसे बड़ी गिरावट SBI Life के शेयरों में देखने को मिली। इसके शेयर 2.78% लुढ़ककर बंद हुए। वहीं, हिंदुस्तान यूनिलिवर, ग्रासिम, अल्ट्राटेक सीमेंट, श्रीराम फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, सिप्ला, हीरो मोटोकॉर्प, HDFC Life, कोटक महिंद्रा बैंक, नेश्ले इंडिया जैसे स्टॉक्स के शेयर एक प्रतिशत से ज्यादा गिरे।

ग्लोबल मार्केट

एशियाई बाजारों में, सियोल, टोक्यो, शंघाई और हांगकांग पॉजिटिव सेक्टर में बंद हुए। शंघाई और हांगकांग के बाजार काफी हाई लेवल  पर बंद हुए। यूरोपीय बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। ओवरनाइट,अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 2.35 प्रतिशत उछलकर 75.64 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद

S&P ग्लोबल रेटिंग्स ने आज चालू वित्त वर्ष (FY25) के लिए भारत की ग्रोथ रेट का अनुमान 6.8% पर बरकरार रखा और कहा कि उसे उम्मीद है कि RBI अक्टूबर की मौद्रिक नीति समीक्षा (MPC) में ब्याज दरों में कटौती शुरू कर देगा।

First Published - September 24, 2024 | 3:45 PM IST

संबंधित पोस्ट