facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: शेयर बाजार की ‘ग्रीन क्लोजिंग’, सेंसेक्स 227 अंक चढ़ा; निफ्टी 24,800 के पार, इन शेयरों में आई तेजी

Advertisement

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ़्टी-50 भी तेजी के साथ 23,801.40 अंक पर खुला। अंत में यह 63.20 अंक या 0.27 फीसदी की वृद्धि लेकर 23,813.40 पर बंद हुआ।

Last Updated- December 27, 2024 | 4:07 PM IST
VA Tech Wabag SHare price

Closing Bell: वैश्विक बाजारों में मिलेजुले रुख के बीच घरेलू शेयर बाजार शुक्रवार (27 दिसंबर) को हरे निशान में बंद हुए। एशियाई बाजारों में तेजी और फार्मा, ऑटो तथा फाइनेंशियल स्टॉक्स में खरीदारी से बाजार को सपोर्ट मिला। एक्सपर्ट्स का कहना है कि साल 2024 के अंत में किसी बड़े ट्रिगर्स के नहीं होने की वजह से स्टॉक मार्केट में आज बढ़ोतरी देखने को मिली।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) शुक्रवार (27 दिसंबर) को 100 से ज्यादा अंकों की बढ़त लेकर 78,607.62 पर खुला। खुलते ही यह 300 अंक की बढ़त लेकर 78,783.96 तक पहुंच गया। अंत में सेंसेक्स 226.59 अंक या 0.29% की बढ़त के साथ 78,699.07 पर क्लोज हुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ़्टी-50 (Nifty-50) भी तेजी के साथ 23,801.40 अंक पर खुला। अंत में यह 63.20 अंक या 0.27 फीसदी की वृद्धि लेकर 23,813.40 पर बंद हुआ।

टॉप गेनर्स

सेंसेक्स की कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) का शेयर टॉप गेनर रहा। इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, टाटा मोटर्स, एनटीपीसी, भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व और आईसीआईसीआई बैंक हरे निशान में रहे।

टॉप लूजर्स

दूसरी तरफ, स्टेट बैंक या एसबीआई (SBI) का शेयर 1.5% टूट गया। एचसीएल टेक्नोलॉजीज, जोमैटोम, अदाणी पोर्ट्स, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर गिरावट में बंद हुए।

सेंसेक्स इस हफ्ते 659 अंक गिरा, निफ्टी 225 अंक फिसला

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स में इस सप्ताह 659 अंक की गिरावट आई। इससे पिछले सप्ताह भी सेंसेक्स गिरकर बंद हुआ था। सेंसेक्स पिछले शुक्रवार (20 दिसंबर) को 78,042 पर क्लोज हुआ था जबकि आज (27 दिसंबर) को 78,699 पर बंद हुआ। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी-50 में भी इस सप्ताह 225 अंक की गिरावट आई। निफ्टी 20 दिसंबर को 23,588 के स्तर पर बंद हुआ था जबकि आज (27 दिसंबर) को 23,813 पर क्लोज हुआ।

गुरुवार को कैसी थी बाजार की चाल ?

गुरुवार को, प्रमुख बेंचमार्क मिला जुला रहा, जिसमें बीएसई सेंसेक्स 78,472.48 पर सपाट बंद हुआ, जबकि निफ्टी 22 अंक या 0.10 प्रतिशत बढ़कर 23,750.20 पर बंद हुआ। बेंचमार्क निफ्टी-50 पिछले सप्ताह 5% गिरने के बाद इस सप्ताह अब तक 0.7% चढ़ चुका है।

विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs ) ने गुरुवार को लगातार आठवें सत्र में भारतीय शेयर बेचे और नेट आधार पर 23.77 अरब रुपये (278.83 मिलियन डॉलर) के शेयर बेचे। विश्लेषकों के अनुसार, पिछले सप्ताह की गिरावट के बाद घरेलू शेयर राहत की सांस ले रहे हैं। बेंचमार्क निफ्टी 50 अपने 200-दिवसीय मूविंग एवरेज के समर्थन क्षेत्र के आसपास मंडरा रहा है।

डॉलर के मुकाबले ऑल टाइम लो पर रुपया

डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार (27 दिसंबर) को 25 पैसे लुढ़ककर 85.52 के ऑल टाइम लो पर बंद हुआ। महीने के अंत में आयातक डॉलर की मांग और नॉन-डिलीवरेबल फॉरवर्ड मार्केट में ऊंची डॉलर बोलियों और सीमित बिक्री दबाव से रुपये के एक्सचेंज रेट पर दबाव पड़ा।

Mamata Machinery IPO की शानदार लिस्टिंग

निवेशकों को छप्परफाड़ लिस्टिंग गेन देते हुए ममता मशीनरी के शेयर स्टॉक मार्केट में शुक्रवार (27 दिसंबर) को धमाकेदार एंट्री के साथ लिस्ट हो गए। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर ममता मशीनरी के शेयर ₹600 पर लिस्ट हुए, जो ₹243 के इश्यू प्राइस से 147% ज्यादा है। बीएसई (BSE) पर भी कंपनी के शेयर ₹600 पर लिस्ट हुए, जो इश्यू प्राइस की तुलना में 147% ज्यादा है। ममता मशीनरी के निवेशकों को हर शेयर पर 357 रुपये का लिस्टिंग गेन मिला है।

Advertisement
First Published - December 27, 2024 | 3:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement