facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: लाल निशान में बंद हुए शेयर बाजार, भारी मुनाफावसूली के चलते 1 फीसदी से ज्यादा गिरे Sensex, Nifty

Advertisement

Closing Bell on February 28, 2024: BSE Midcap इंडेक्स में 1.8 फीसदी और स्मॉलकैप (smallcap) इंडेक्स में 1.9 फीसदी की गिरावट की वजह से भी बाजार पर निगेटिव असर पड़ा

Last Updated- February 28, 2024 | 5:34 PM IST
Stock Market Crash

भारतीय शेयर बाजारों में आज यानी 28 फरवरी को गिरावट देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 790.34 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ 72,304.88 के स्तर तक नीचे चला गया तो वहीं एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) भी 247.20 अंक गिरकर 21,951.15 अंक पर पहुंच गया।

आज रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries), ICICI Bank, पावर ग्रिड (Power Grid), मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki), महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (M&M) HDFC Bank और L&T में मुनाफावसूली की वजह से इक्विटी बाजारों में भारी गिरावट देखने को मिली।

इसके अलावा सरकारी बैंकों (PSU Banking Stocks), ऑटो सेक्टर और ऑयल ऐंड गैस कंपनियों के शेयरों में करीब 2 फीसदी से लेकर 3.5 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली, जिसके चलते मार्केट पर निगेटिव असर देखने को मिला। एनालिस्ट का मानना है कि मुनाफावसूली करने वाले निवेशकों के कारण कुछ समय के लिए बिकवाली का दबाव पैदा हो सकता है।

बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) इंडेक्स में 1.8 फीसदी और स्मॉलकैप (smallcap) इंडेक्स में 1.9 फीसदी की गिरावट की वजह से भी बाजार पर निगेटिव असर पड़ा।

Top Gainers

आज जिन शेयरों ने सबसे ज्यादा उछाल दर्ज की उनमें हिंदुस्तान यूनिलिवर, इंफोसिस, टाटा कंसंल्टैंसी (TCS) औऱ टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल का नाम शामिल है।

Top Losers

सेंसेक्स की कंपनियों में Power Grid, IndusInd Bank, Maruti, Wipro, Tata Steel, JSW Steel, Asian Paints, Mahindra & Mahindra, Reliance Industries और UltraTech Cement सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज करने वाली कंपनियों में शामिल रहीं।

विदेशी बाजारों का कैसा रहा हाल?

एशियाई बाजारों की बात की जाए तो सियोल (Seoul) लाभ के साथ बंद हुआ जबकि Tokyo, Shanghai और Hong Kong में गिरावट दर्ज की गई।

यूरोपीय बाजार अधिकतर गिरावट पर कारोबार कर रहे थे। मंगलवार को अमेरिकी बाजार ज्यादातर बढ़त पर बंद हुए।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.90 प्रतिशत गिरकर 82.90 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

FIIs

एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने मंगलवार को 1,509.16 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची।

(With input from PTI)

Advertisement
First Published - February 28, 2024 | 4:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement