facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: स्टॉक मार्केट धड़ाम, सेंसेक्स 1272 अंक गिरा, निफ्टी 26,000 के नीचे बंद; ऑटो और बैंकिंग शेयरों में भारी बिकवाली

Advertisement

Stock Market Closing Today: एनालिस्ट्स का मानना है कि शेयर बाजार में गिरावट की मुख्य वजह विदेशी निवेशकों की तरफ से की गई जमकर बिकवाली थी।

Last Updated- September 30, 2024 | 4:23 PM IST
Share Market

Share Market Closing Today: भारतीय शेयर बाजार आज लगातार दूसरे कारोबारी दिन गिरावट के साथ बंद हुआ। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी 30 सितंबर को शेयर बाजार के बेंचमार्क इंडेक्स लाल निशान में बंद होते दिखाई दिए। BSE का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स आज 1272.07 अंक या 1.49% की गिरावट के साथ 84,299.78 पर बंद हुआ। जबकि, NSE का निफ्टी-50 368.10 अंक या 1.41% लुढ़ककर 25,810.85 के लेवल पर बंद हुआ।

निफ्टी मिडकैप 100 में 0.38% और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.32% की गिरावट आई और इसके साथ व्यापक सूचकांक लाल रंग में बंद हुए।इस दौरान India VIX 6.89% बढ़कर 12.79 अंक पर पहुंच गया। बता दें कि India VIX को fear inex के नाम से भी जाना जाता है।

एनालिस्ट्स का मानना है कि शेयर बाजार में गिरावट की मुख्य वजह विदेशी निवेशकों की तरफ से की गई जमकर बिकवाली थी। आज FIIs ने शेयर बाजार में जमकर मुनाफावसूली की। इसके अलावा, आज अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल नीतिगत ब्याज दरों पर भाषण देंगे। मार्केट इन्वेस्टर्स की निगाहें आज देर रात उनके भाषण पर टिकीं हैं। साथ ही इस सप्ताह कई फेड अधिकारियों की टिप्पणियों पर भी मार्केट की नजर बनी रहेगी। इसी हफ्ते अमेरिका में जॉब ओपनिंग, प्राइवेट भर्तियों की संख्या यानी रोजगार का डेटा और साथ ही साथ मैन्युफैक्चरिंग और सर्विसेज पर ISM सर्वे आने वाले हैं।

इसके अलावा, मध्य-पूर्व में बढ़ते भू-राजनीतिक जोखिम और जापान में येन इंट्रेस्ट रेट में संभावित वृद्धि के खतरे के कारण ग्लोबल मार्केट में भारी हलचल दिखी।

सेक्टोरल इंडेक्स के क्या हाल

सेक्टर वाइज शेयरों का हाल देखा जाए तो सबसे बड़ी गिरावट आज ऑटो शेयरों में देखने को मिली। निफ्टी ऑटो आज 2.11% लुढ़क गया। इसके बाद निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज (1.72%), निफ्टी बैंक (1.59%), निफ्टी प्राइवेट बैंक (1.70%), निफ्टी PSU बैंक (1.42%), निफ्टी रियल्टी (1.68%), निफ्टी फार्मा (1.01%) में भी भारी गिरावट देखने को मिली। आज निफ्टी पर सिर्फ दो सेक्टर हरे निशान में बंद होते दिखाई दिए। निफ्टी मीडिया के शेयर 1.12% और निफ्टी मेटल के शेयर 1.33% चढ़े।

टॉप गेनर्स

निफ्टी 50 के 50 शेयरों में से आज सिर्फ 9 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। JSW Steel का शेयर आज सबसे ज्यादा 2.93% की उछाल दर्ज करने वाला शेयर रहा। इसके अलावा, एनटीपीसी, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील, BPCL, ग्रासिम इंडस्ट्रीज,एशियन पेंट्स और ONGC के शेयर हरे निशान में बंद हुए।  इसी तरह, BSE सेंसेक्स में JSW Steel, NTPC, टाटा स्टील, टाइटन और एशियन पेंट्स सेंसेक्स के केवल पांच घटक थे जो हरे निशान में बंद हुए।

टॉप लूजर्स

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार का अंत मंदड़ियों के पक्ष में रहा। निफ्टी 50 के 50 शेयरों में से 41 लाल निशान में बंद हुए। हीरो मोटोकॉर्प, रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL), एक्सिस बैंक और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL) ने 4.03 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की। इसी तरह, BSE में, सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयर लाल निशान में बंद हुए। इसमें एक्सिस बैंक, RIL, ICICI बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा 3.15 प्रतिशत तक की गिरावट के साथ टॉप लूजर शेयर रहे।

ग्लोबल मार्केट

एशियाई बाजारों में, सियोल और टोक्यो भारी कटौती के साथ बंद हुए, जबकि शंघाई और हांगकांग तेजी से ऊंचे स्तर पर बंद हुए। जापान का बेंचमार्क निक्केई 225 इंडेक्स सोमवार को लगभग 5% गिर गया। शंघाई कंपोजिट सूचकांक 8 प्रतिशत बढ़ गया। यूरोपीय बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। ओवरनाइट, शुक्रवार को अमेरिकी बाजार मिले-जुले रुख पर बंद हुए।

Advertisement
First Published - September 30, 2024 | 3:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement