facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: सप्ताह के अंतिम दिन शेयर बाजार में गिरावट! सेंसेक्स 230 अंक टूटा, निफ्टी 25 हजार के नीचे फिसला

Advertisement

भू-राजनीतिक संकट के बढ़ने की आशंका तथा विदेशी निवेशकों की निकासी के चलते भारतीय शेयर बाजार आज गिरकर बंद हुआ।

Last Updated- October 11, 2024 | 4:53 PM IST
Nifty50

Closing Bell: भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के अंतिम कारोबार दिन यानी शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई। विदेशी निवेशकों की निकासी, कंपनियों के तिमाही नतीजे उम्मीद से कम रहने की चिंता और भू-राजनीतिक संकट में वृद्धि के चलते बाजार गिरकर बंद हुआ।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) आज गिरावट के साथ 81,478.49 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान 81,671.38 से 81,304.15 अंक के बीच झूलने के बाद अंत में सेंसेक्स 0.28 प्रतिशत या 230.05 अंक की गिरावट लेकर 81,381.36 पर बंद हुआ।

इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी (Nifty-50) भी 0.14 प्रतिशत या 34.20 अंक टूटकर 24,964.25 के लेवल पर बंद हुआ।

टॉप लूजर्स

सेंसेक्स की कंपनियों में टीसीएस (TCS) का शेयर सबसे ज्यादा 1.84 प्रतिशत गिर गया। इसके अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुती, आईसीआईसीआई बैंक, पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक, अदाणी पोर्ट्स, एचडीएफ़सी बैंक के शेयर प्रमुख रूप से लाभ में रहे।

टॉप गेनर्स

दूसरी तरफ, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, जेएसडब्ल्यू स्टील, हिन्दुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस, टाइटन, सन फार्मा, टाटा स्टील, एलएंडटी और भारती एयरटेल के शेयर प्रमुख रूप से लाभ में रहे।

image.png

बाजार में आज गिरावट की वजह ?

बता दें कि कंपनियों के दूसरी तिमाही ने नतीजे कमजोर रहने और भू-राजनीतिक संकट के बढ़ने की आशंका तथा विदेशी निवेशकों की निकासी के चलते भारतीय शेयर बाजार आज गिरकर बंद हुआ।

एक्सपर्ट्स के अनुसार, बैंक, उपयोगिता सेक्टर और वित्तीय कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से दोनों इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए। वैश्विक बाजारों में मिलेजुले रुझान और विदेशी फंडों की निकासी जारी रहने से भी निवेशकों की धारणा कमजोर हुई।

वैश्विक बाजारों का क्या हाल?

एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की एवं हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त पर रहे, जबकि चीन के शंघाई कम्पोजिट और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में गिरावट आई। यूरोपीय बाजार मिलेजुले रुख के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे।

गुरुवार को कैसी थी बाजार की चाल?

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 144.31 अंक या 0.18 प्रतिशत चढ़कर 81,611.41 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ़्टी-50 (Nifty-50) 0.07 प्रतिशत या 16.50 अंक की बढ़त लेकर 25 हजार के करीब 24,998.45 अंक पर बंद हुआ था।

Advertisement
First Published - October 11, 2024 | 4:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement