facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: सदमे से उबरा शेयर बाजार; Sensex 2303 अंक चढ़ा, निफ्टी 22,620 पर बंद

Advertisement

Stock Market Closing: 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 2.97 फीसदी यानी 2137.84 अंकों की बढ़त के साथ 74,216.89 के स्तर पर बंद हुआ। Nifty-50 में भी आज 3.56% का उछाल देखने को मिला।

Last Updated- June 05, 2024 | 4:15 PM IST
Stock Market

Stock Market Closing: लोकसभा चुनाव के नतीजों के दौरान लथपथ होकर धराशाई बाजार आज फिर से दम भरने लगा। कल यानी 4 जून को जहां सेंसेक्स (Sensex) 4,390 अंक टूटकर 72,079 पर बंद हुआ था तो वहीं निफ्टी-50 भी 1,900 अंक यानी 9 फीसदी तक टूट गया था। लेकिन आज स्थिति में सुधार देखने को मिला। 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 3.20 फीसदी यानी 2303.19 अंकों की बढ़त के साथ 74,382.24 के स्तर पर बंद हुआ। Nifty-50 में भी आज 3.36% का उछाल देखने को मिला। यह 735.85 अंकों की बढ़त बनाते हुए 22,620.35 पर बंद हुआ।

क्यों उछला शेयर बाजार

लोकसभा चुनाव की मतगणना के दिन जिस तरह से बिकवाली हुई, वह ठीक वैसी ही स्थिति में थी, जैसे 2004 के लोकसभा चुनाव के दौरान थी। NDA गठबंधन वाली अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार जब हारी थी, तो उस समय भी शेयर बाजार में जमकर बिकवाली हुई और उसका 4 जून 2024 जैसा ही हश्र हुआ था।

मगर आज शेयर बाजार में रिकवरी देखने को मिल रही है। इसकी मुख्य वजह यह है कि भाजपा के अगुवाई वाला NDA करीब-करीब फिर से सरकार बनाने को तैयार है। माना जा रहा है कि नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और आंध्र प्रदेश से चंद्रबाबू नायडू की पार्टी तेलगुदेशम पार्टी (TDP) सरकार का समर्थन करेगी। इसकी वजह से मोदी सरकार फिर से रिपीट होगी और नीतियों में बदलाव कम देखने को मिलेगा। जो मार्केट के लिए एक पॉजिटिव संकेत है।

Top Gainers

30 शेयरों वाले BSE Sensex पर आज सभी कंपनियों के शेयर हरे निशान में बंद हुए। 7.75 % की उछाल के साथ इंडसइंड बैंक के शेयर टॉप गेनर की लिस्ट में नंबर 1 पर है। इसके अलावा टाटा स्टील (Tata Steel), महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance), कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक, HDFC बैंक और हिंदुस्तान यूनिलिवर (HUL) के शेयर टॉप गेनर रहे। ये सभी शेयर 4 फीसदी से ज्यादा बढ़त के साथ बंद हुए।

वहीं Nifty50 की बात की जाए तो टॉप गेनर की लिस्ट में 7.29 फीसदी की बढ़त के साथ अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) के शेयर रहे। इसके अलावा, इंडसइंड बैंक (7.06%), हिंडाल्को (6.46%), टाटा स्टील (6.32%) और महिंद्रा एंड महिंद्रा (6.06%) भी टॉप गेनर्स रहे।

टॉप लूजर की बात करें तो Nifty50 पर केवल दो शेयर लाल निशान में बंद हुए। पहला- लॉर्सन एंड टुब्रो, जो 0.10 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। दूसरा BPCL-जो 0.03 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ।

सेक्टर वाइज कैसी रही शेयर मार्केट की परफॉर्मेंस

Nifty50 पर आज सबसे ज्यादा उछाल मेटल स्टॉक्स में देखा गया। Nifty Metal 5.75 फीसदी की उछाल दर्ज किया। Nifty Auto 4.70 तक उछला तो वहीं Nifty Bank सेक्टर में भी 4.53 फीसदी की उछाल आई। सबसे कम उछाल OIL & GAS सेक्टर में देखने को मिला, जो 2.18 फीसदी था।

Advertisement
First Published - June 5, 2024 | 3:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement