facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: शेयर बाजार में उछाल! Sensex 73 हजार के पार, Nifty 119 अंक चढ़ा

Advertisement

Stock market today: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ़्टी-50 (Nifty-50) भी 0.51 फीसदी या 113.80 अंक के उछाल के साथ 22,217.85 के लेवल पर बंद हुआ।

Last Updated- May 14, 2024 | 4:13 PM IST
Stock Market

Closing Bell: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को तेजी दर्ज की गई। अप्रैल में रिटेल महंगाई के 11 महीने के निचले स्तर 4.83 प्रतिशत पर आने और रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के शेयर में खरीदारी के चलते शेयर बाजार चढ़कर बंद हुआ।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स आज (BSE Sensex Today) 0.45 प्रतिशत या 328.48 अंक की बढ़त के साथ 73,104.61 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 73,286.26 अंक के लेवल तक चला गया था।

इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ़्टी-50 (Nifty-50) भी 0.51 फीसदी या 113.80 अंक के उछाल के साथ 22,217.85 के लेवल पर बंद हुआ। निफ़्टी की 50 कंपनियों में से 36 के शेयर हरे जबकि 14 के शेयर लाल निशान में रहे।

Top Gainers

सेंसेक्स की कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो, जेएसडब्ल्यू स्टील, एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक, सन फार्मा, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारतीय स्टेट बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और मारुति के शेयर हरे निशान में बंद हुए।

Top Losers

दूसरी तरफ, नेस्ले, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, आईटीसी और एशियन पेंट्स के शेयर गिरावट में बंद हुए।

महंगाई के मोर्चे पर थोड़ी राहत

सरकार की तरफ से सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, रसोई के कुछ सामानों की कीमतों में गिरावट के कारण अप्रैल में खुदरा मुद्रास्फीति 11 महीने के निचले स्तर 4.83 प्रतिशत पर आ गई। हालांकि, वेज थाली की कीमत में मामूली वृद्धि हुई है।

वैश्विक बाजारों का क्याहाल ?

एशियाई बाजारों में सियोल और टोक्यो चढ़कर बंद हुए जबकि शंघाई और हांगकांग निचले स्तर पर बंद हुए। यूरोपीय बाजार मिलाजुला कारोबार कर रहे थे। वहीं, वॉल स्ट्रीट सोमवार को मिलजुल रुख के साथ बंद हुआ।

क्रूड आयल की कीमतों में मामूली गिरावट

इस बीच, वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.17 प्रतिशत गिरकर 83.22 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

वहीं, शुरुआती निचले स्तर से उबरते हुए बीएसई बेंचमार्क सोमवार को 111.66 अंक या 0.15 प्रतिशत बढ़कर 72,776.13 पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी 48.85 अंक या 0.22 प्रतिशत चढ़कर 22,104.05 पर बंद हुआ था।

Advertisement
First Published - May 14, 2024 | 4:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement