facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Closing Bell: लगभग सपाट बंद हुआ बाजार! Sensex 36 अंक फिसला तो Nifty 24,321 पर बंद, FMCG शेयर चमके

Advertisement

डाबर, मैरिको और अदानी विल्मर जैसे कंज्यूमर गुड्स शेयरों ने बाजार में आई गिरावट की कुछ हदतक भरपाई की, जिसके कारण बाजार मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ।

Last Updated- July 08, 2024 | 4:29 PM IST
stock market

Stock Market, 8 July: मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स के नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बावजूद भारतीय शेयर बाजार सप्ताह के पहले कारोबारी सेशन यानी सोमवार को मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ।

हाल की तेजी के बाद निवेशकों की मुनाफावसूली से बाजार गिरकर बंद हुआ। साथ ही एशिया के अन्य बाजारों में कमजोर रुख से भी घरेलू शेयर बाजार के सेंटीमेंट प्रभावित हुए।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) आज गिरावट के साथ खुला और कारोबार के दौरान 80,067.46 अंक के ऊंचे तथा 79,731.83 अंक के निचले स्तर तक गया। अंत में सेंसेक्स 36.22 अंक या 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79,960.38 अंक पर बंद हुआ।

Top Losers

सेंसेक्स की कंपनियों में टाइटन (Titan) का शेयर सबसे ज्यादा 3.54 प्रतिशत गिरकर बंद हुआ। इसके अलावा अदाणी पोर्ट्स, टाटा स्टील, एशियन पेंट्स, जेएसडब्ल्यू, स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टीसीएस, एचडीएफ़सी बैंक (HDFC Bank) के शेयर प्रमुख रूप से गिरावट में रहे।

Top Gainers

दूसरी तरफ, आईटीसी (ITC) का शेयर आज 2.27 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ। साथ ही हिन्दुतान युनीलवर, नेस्ले इंडिया, एचसीएल टेक, टाटा मोटर्स, इन्फोसिस के शेयर प्रमुख रूप से हरे निशान में रहे।

शेयर बाजार में आज सुस्ती की वजह?

हाल की तेजी के बाद निवेशकों की मुनाफावसूली से बीएसई सेंसेक्स सोमवार को मामूली 36.22 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ। एनएसई निफ्टी भी लगभग स्थिर बंद हुआ। एशिया के अन्य बाजारों में कमजोर रुख से भी घरेलू शेयर बाजार की धारणा प्रभावित हुई।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के रिसर्च प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ”निकट अवधि में मौजूदा प्रीमियम मूल्यांकन का समर्थन करने के लिए प्रमुख ट्रिगर्स की अनुपस्थिति के कारण बाजार एक सिमित दायरे में चल रहा है, जिससे निवेशकों को कुछ मुनाफा बुक करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कंपनियों के तिमाही नतीजे जारी करने का सीजन लगभग आ गया है और शुरुआती उम्मीदें कम हैं।”

कंज्यूमर गुड्स शेयरों ने की बाजार में गिरावट की भरपाई

डाबर, मैरिको और अदानी विल्मर जैसे कंज्यूमर गुड्स शेयरों (Consumer Goods Stock) ने बाजार में आई गिरावट की कुछ हदतक भरपाई की, जिसके कारण बाजार मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ।

वैश्विक बाजारों का क्या हाल ?

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में कारोबार सकारात्मक दायरे में रहा। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को लाभ में रहे थे।

शुक्रवार को कैसी थी बाजार की चाल?

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में एनएसई निफ्टी शुक्रवार को 21.70 अंक की बढ़त के साथ नये शिखर 24,323.85 अंक पर बंद हुआ था। हालांकि, सेंसेक्स 53.07 अंक यानी 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79,996.60 अंक पर बंद हुआ था।

Advertisement
First Published - July 8, 2024 | 4:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement