facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: सारी बढ़त गंवा लाल निशान में बंद हुआ बाजार, 7 दिन में निवेशकों के ₹21 लाख करोड़ डूबे; सेंसेक्स 32 अंक टूटा, निफ्टी 23,031 पर बंद

Advertisement

अमेरिका के नए टैरिफ लगाने और दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में दरों में कम बार कटौती की संभावनाओं पर बढ़ती चिंताओं ने बाजार को नीचे खींचा।

Last Updated- February 13, 2025 | 4:25 PM IST
stock market (1)

Stock Market Closing Bell: घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार (13 फरवरी) को भी गिरावट का सिलसिला जारी रहा। शुरुआती कारोबार के अच्छी बढ़त बनाने के बावजूद बाजार लगातार सातवें दिन गिरावट में बंद हुआ। विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बीच अमेरिका के नए टैरिफ लगाने और दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में दरों में कम बार कटौती की संभावनाओं पर बढ़ती चिंताओं ने बाजार को नीचे खींचा।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) आज अपने पिछले बंद भाव से 30.02 अंक या 0.04 प्रतिशत ऊपर 76,201.10 पर खुला। कारोबार के दौरान यह लगभग 600 अंक चढ़कर 76,764 पर पहुंच गया था। अंत में सेंसेक्स 32.11 अंक या 0.04% की मामूली गिरावट लेकर 76,138.97 पर बंद हुआ।

इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी50 (Nifty50) भी 10.50 अंक या 0.05 फीसदी की बढ़त के साथ हरे निशान में 23,055.75 पर खुला। कारोबार के दौरान यह 23,235 के लेवल तक पहुंच गया था। अंत में यह 13.85 अंक या 0.06% की मामूली गिरावट के साथ 23,031.40 पर क्लोज हुआ।

बुधवार को कैसी थी बाजार की चाल?

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) बुधवार को 122.52 अंक या 0.16% गिरकर 76,171 पर बंद हुआ। इसी तरह सी तरह से नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी50 भी 26.55 अंक या 0.12% की गिरावट लेकर 23,045.25 पर बंद हुआ।

पिछले 7 ट्रेडिंग सेशन में निवेशकों के ₹21 लाख करोड़ साफ़

शेयर बाजार में पिछले बुधवार (5 फरवरी) से जारी गिरावट की वजह से निवेशकों को 21 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप गुरुवार (13 फरवरी) को 4,07,05,880 करोड़ रुपये रहा। जबकि पिछले बुधवार (5 फरवरी) को क्लोजिंग बेल पर यह 4,28,03,611 करोड़ रुपये था। इस तरह, बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 20,97,731 करोड़ रुपये घटा है।

Advertisement
First Published - February 13, 2025 | 3:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement