facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: इन 3 वजहों से शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन रौनक, सेंसेक्स 227 अंक चढ़ा; निफ्टी 23,250 पर बंद

Advertisement

वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच घरेलू शेयर बाजार गुरुवार (30 जनवरी) को मंथली एक्सपायरी के दिन लगातार तीसरे ट्रेडिंग सेशन में चढ़कर बंद हुए।

Last Updated- January 30, 2025 | 4:06 PM IST
Share Market

Stock Market Closing Bell: वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच घरेलू शेयर बाजार गुरुवार (30 जनवरी) को मंथली एक्सपायरी के दिन लगातार तीसरे ट्रेडिंग सेशन में चढ़कर बंद हुए। सरकारी पीएसयू कंपनियों के शेयरों और बजाज फाइनेंस में उछाल की वजह से बाजार हरे निशान में लौट गया। हालांकि, टाटा मोटर्स में गिरावट ने बाजार में तेजी सिमित कर दिया।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स गुरुवार (30 जनवरी) को हल्की तेजी के साथ 76,598 अंक पर खुला। हालांकि, खुलते ही यह लाल रंग में फिसल गया था। बाद में सेंसेक्स ने वापसी की। अंत में यह 226.85 अंक या 0.30% चढ़कर 76,759.81 पर बंद हुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी50 (Nifty50) खराब शुरुआत के बाद हरे निशान में लौट गया। हालांकि, कारोबार के दौरान यह 23,139 अंक तक गिर गया था। अंत में निफ्टी 86.40 अंक या 0.37% की बढ़त लेकर 23,249.50 पर क्लोज हुआ।

फेड ने ब्याज दरों में नहीं किया बदलाव

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने बुधवार को अपनी ब्याज दरों को स्थिर रखा। हाल ही में ब्याज दरों में कटौती के सिलसिले को रोकते हुए फेड ने फैसला किया कि आगे की आर्थिक और राजनीतिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए कदम उठाए जाएंगे। फेड की फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने उम्मीदों के मुताबिक अपनी ब्याज दर को 4.25% से 4.5% के बीच स्थिर रखा।

बुधवार को कैसी थी बाजार की चाल?

बुधवार (29 जनवरी) तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 631.55 अंक या 0.83% बढ़कर 76,532.96 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 205.85 अंक या 0.90% की बढ़त के साथ 23,163.10 पर बंद हुआ।

शेयर बाजार में उछाल की वजह?

1. सरकारी पीएसयू कंपनियों के शेयरों और बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) में उछाल की वजह से बाजार को सपोर्ट मिला। हालांकि, इंडेक्स हैवीवेट टाटा मोटर्स में गिरावट ने बाजार में तेजी सिमित कर दिया।

2. इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफ़सी बैंक और भारती एयरटेल के शेयरों में उछाल ने बाजार में तेजी को समर्थन दिया।

3. साथ ही वैश्विक बाजारों में आज मजबूती देखने को मिली और इसका असर घरेलू शेयर बाजार पर भी पड़ा।

Advertisement
First Published - January 30, 2025 | 3:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement