facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

2400% का तगड़ा डिविडेंड! टूथपेस्ट बनाने वाली कंपनी ने निवेशकों पर लुटाया प्यार, कब होगा भुगतान?

Advertisement

Dividend Stocks: कंपनी ने आज सितंबर 2025 को खत्म हुई दूसरी तिमाही के नतीजे भी जारी किए हैं, दूसरी तिमाही में कंपनी की नेट सेल्स 1507 करोड़ रुपये रही

Last Updated- October 23, 2025 | 5:48 PM IST
Dividend
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

कोलगेट टूथपेस्ट बनाने वाली कंपनी कोलगेट-पामोलिव (इंडिया) लिमिटेड ने अपने शेयरहोल्डर्स के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पहला अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। कंपनी ने प्रति शेयर 24 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला लिया है, जो एक रुपये के फेस वैल्यू के हिसाब से 2400% बैठता है। कुल मिलाकर कंपनी 652.8 करोड़ रुपये का डिविडेंड अपने शेयरहोल्डर्स को देगी। डिविडेंड पाने का हक उन शेयरहोल्डर्स को होगा, जिनका नाम 3 नवंबर 2025 को कंपनी के रजिस्टर ऑफ मेंबर्स या बेनिफिशियल ओनर्स की लिस्ट में होगा। डिविडेंड का भुगतान 19 नवंबर 2025 से शुरू होगा।

दूसरी तिमाही में कैसा रहा प्रदर्शन?

कंपनी ने सितंबर 2025 को खत्म हुई दूसरी तिमाही के नतीजे भी जारी किए हैं। इस दौरान कंपनी की नेट सेल्स 1507 करोड़ रुपये रही। यह पिछले तिमाही के 1421 करोड़ रुपये की तुलना में 6.1% ज्यादा है। हालांकि, पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी ने 1609 करोड़ रुपये की सेल्स की थी, यानी इस बार बिक्री में थोड़ी कमी आई है।

Also Read: क्या आपके पुराने शेयर या डिविडेंड बिना दावे के रह गए हैं? IEPF पोर्टल के जरिए आसानी से ऐसे करें क्लेम

वहीं, कंपनी का नेट प्रॉफिट (टैक्स के बाद) 327.51 करोड़ रुपये रहा। यह पिछले साल की समान तिमाही के 395.05  करोड़ रुपये से कम है। कंपनी ने बताया कि पिछले साल टैक्स रिफंड पर मिले ब्याज के एकमुश्त प्रभाव को हटाने के बाद इस साल प्रॉफिट में कमी आई है। इसका मतलब है कि कंपनी का मुनाफा थोड़ा कम हुआ है।

डिविडेंड देने में कोलगेट का रिकॉर्ड शानदार

कोलगेट-पामोलिव (इंडिया) अपने शेयरहोल्डर्स को लगातार डिविडेंड देकर खुश करता रहा है। पिछले कुछ सालों में कंपनी ने नियमित रूप से अंतरिम डिविडेंड दिए हैं। मई 2025 में 27 रुपये प्रति शेयर, नवंबर 2024 में 24 रुपये प्रति शेयर, मई 2024 में 26 रुपये प्रति शेयर और नवंबर 2023 में 22 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दिया गया। इसके अलावा, मई 2024 में कंपनी ने 10 रुपये प्रति शेयर का स्पेशल डिविडेंड देने का भी ऐलान किया था।

मार्केट एक्सपर्ट का मानना है कि कंपनी का यह कदम उसके शेयरहोल्डर्स के प्रति मजबूत कमिटमेंट को दिखाता है। साथ ही, यह भी साफ है कि कोलगेट-पामोलिव अपने बिजनेस को बढ़ाने के साथ-साथ निवेशकों को फायदा पहुंचाने पर ध्यान दे रही है।

Advertisement
First Published - October 23, 2025 | 5:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement