facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

KYC नियमों में व्यापक संशोधन पर विचार, निवेशकों की ऑनबोर्डिंग होगी आसान

Advertisement

नई व्यवस्था में एक बार जानकारी अपलोड हो जाने और केआरए से मान्य हो जाने के बाद इसे मध्यस्थों के बीच साझा किया जा सकता है

Last Updated- January 16, 2026 | 10:24 PM IST
KYC

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने शुक्रवार को एक परामर्श पत्र जारी किया। इसमें ग्राहक को जोड़ने की प्रक्रिया को सरल बनाने, मध्यस्थों के बीच दोहराव कम करने और केवाईसी पंजीकरण एजेंसियों (केआरए) में जोखिम प्रबंधन मजबूत करने के मकसद से अपने ग्राहक को जानें यानी केवाईसी ढांचे में सुधार का प्रस्ताव किया गया है।

अगर इन प्रस्तावों को लागू किया जाता है तो इनसे महत्त्वपूर्ण पूरक केवाईसी जानकारी का एक ही जगह स्टोरेज और पोर्टेबिलिटी संभव हो सकेगी, केवाईसी रिकॉर्डों का समय-समय पर दोबारा सत्यापन अनिवार्य हो जाएगा, निवेशकों की कुछ श्रेणियों के लिए दस्तावेजीकरण की जरूरतों में ढील दी जाएगी और खाता बंद करने और मोबाइल नंबर सत्यापन जैसी प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित बनाया जाएगा।

एक अहम प्रस्ताव यह है कि आमतौर पर ली जाने वाली पूरक जानकारी जैसे आय सीमा, व्यवसाय, जन्म स्थान और देश, फाक्टा विवरण और राजनीतिक रूप से जुड़े व्यक्ति की स्थिति को केआरए स्तर पर एक ही जगह किया जाए। अभी ऐसी जानकारी प्रत्येक मध्यस्थ अलग-अलग एकत्रित करता है। लिहाजा, ग्राहकों को बार-बार वही विवरण देने पड़ते हैं।

Also Read: Provident Fund से निकासी अब और आसान! जानें कब आप अपना पूरा पैसा निकाल सकते हैं?

नई व्यवस्था में एक बार जानकारी अपलोड हो जाने और केआरए से मान्य हो जाने के बाद इसे मध्यस्थों के बीच साझा किया जा सकता है, जिससे निवेशक अगर किसी नए ब्रोकर, म्युचुअल फंड या अन्य बाजार मध्यस्थ से संपर्क करेगा तो उसकी परेशानी काफी कम हो जाएगी।

सेबी ने आय स्लैब को मानकीकृत करने और केआरए को स्वतंत्र रूप से सत्यापित पूरक जानकारी को टैग करने की अनुमति देने का भी प्रस्ताव किया है। इससे केवाईसी रिकॉर्ड की विश्वसनीयता और उपयोगिता में सुधार होगा। पुराने केवाईसी रिकॉर्ड की समस्या से निपटने के लिए सेबी का प्रस्ताव है कि सभी केवाईसी रिकॉर्ड की समीक्षा कम से कम हर पांच साल में एक बार की जाए।

Advertisement
First Published - January 16, 2026 | 10:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement