facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

41% अपसाइड के लिए Construction Stock पर खरीदारी की सलाह, ₹45 से नीचे कर रहा ट्रेड

Advertisement

दूसरी तिमाही (2QFY26) के नतीजों के बाद कई शेयर तेजी दिखा रहे हैं तो कुछ शेयर करेक्ट होकर आकर्षक लेवल पर नजर आ रहे हैं

Last Updated- November 18, 2025 | 4:52 PM IST
Stocks Trading strategy
Representational Image

Construction Stock to Buy: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच स्टॉक स्पे​शिफिक एक्शन देखने को मिल रहा है। दूसरी तिमाही (2QFY26) के नतीजों के बाद कई शेयर तेजी दिखा रहे हैं तो कुछ शेयर करेक्ट होकर आकर्षक लेवल पर नजर आ रहे हैं। ब्रोकरेज हाउसेस ने ऐसे ही एक कंस्ट्रक्शन स्टॉक आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट (IRB Infrastructure Developers) को खरीदारी के लिए चुना है। ब्रोकरेज हाउसेस का मानना है कि कंपनी की ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस स्टेबल रही है और आउटलुक बेहतर नजर आ रहा है। कंपनी ग्रोथ के अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार नजर आ रही है। मंगलवार (18 नवंबर) के कारोबारी सेशन में शेयर करीब 1 फीसदी की गिरावट के साथ सेटल हुआ।

IRB Infra: ₹62 तक जाएगा भाव

ब्रोकरेज फर्म एंटिक स्टॉक ब्रोकिंग (Antique Stock Broking) ने आईआरबी इंफ्रा पर BUY रेटिंग बरकरार रखी है। साथ ही प्रति शेयर टारगेट प्राइस 62 रुपये रखा है। मंगलवार को शेयर 44 रुपये पर बंद हुआ। इस तरह मौजूदा भाव से स्टॉक करीब 41 फीसदी का तगड़ा अपसाइड दिखा सकता है।

Also Read: 20% नीचे मिल रहा इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी का शेयर, ब्रोकरेज ने कहा- खरीद लें, 30% मिल सकता है रिटर्न

ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने भी 52 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ खरीदारी की सलाह बनाए रखी है।

IRB Infra: क्या है ब्रोकरेज की राय

एंटिक ब्रोकिंग का कहना है कि आईआरबी इंफ्रा InvIT और मजबूत टोल कलेक्शन के जरिए ग्रोथ के अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार नजर आ रहा है। दूसरी तिमाही के नतीजे स्टेबल रहे हैं। इस साल अब तक सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) की परियोजनाओं के आवंटन की रफ्तार धीमी होने के बावजूद IRB को बिडिंग के लिए एक मजबूत पाइपलाइन बनी हुई है।

ब्रोकरेज का कहना है कि यह रफ्तार खासकर NHAI की TOT (Toll-Operate-Transfer) मॉडल के तहत चालू रोड एसेट्स के तेजी से मोनेटाइजेशन की योजनाओं और निकट भविष्य में लगभग 1,839 किमी नई परियोजनाओं के जारी होने की उम्मीद के चलते है। इसके अलावा, BOT (Build-Operate-Transfer) परियोजनाओं की पाइपलाइन भी दमदार है, जिसमें NHAI के साथ-साथ कई राज्य एजेंसियों की परियोजनाएं शामिल हैं।

IRB की बैलेंस शीट भी मजबूत है। नेट डेट-टू-इक्विटी 0.6x पर है। कैश रिजर्व ₹1900 करोड़ रुपये है। इस वजह से कंपनी उभरते मौकों का लाभ उठाने और अपने अगले डेवलपमेंट फेज के लिए फंड जुटाने की मजबूत स्थिति में है।

मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि BOT और TOT परियोजनाओं पर सरकार का फोकस है। इससे आईआरबी इंफ्रा के लिए अच्छे अवसर है। ब्रोकरेज ने FY26/FY27 के लिए अपने अनुमानों को बरकरार रखते हैं और अपने वैल्यूएशन को FY28 के लिए आगे बढ़ाया है। आकर्षक वैल्यूएशन, मजबूत ऑर्डर बुक और BOT प्रोजेक्ट के लिए मजबूत पाइपलाइन के आधर पर FY25-28 के दौरान रेवेन्यू 20% CAGR रह सकता है।

 


(डिस्क्लेमर: यहां शेयर में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - November 18, 2025 | 4:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement