facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Dividend Stocks: अगले हफ्ते कई कंपनियां देने जा रही हैं तगड़ा डिविडेंड, शेयरधारकों की बल्ले-बल्ले! देखें पूरी लिस्ट

Advertisement

आने वाले हफ्ते में कई कंपनियां अपने शेयरधारकों को डिविडेंड देने जा रही हैं। इसमें Ashok Leyland और Havells जैसी बड़ी कंपनियां भी शामिल हैं।

Last Updated- May 16, 2025 | 8:57 PM IST
Railtel dividend
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

Corporate Actions Next Week: आने वाला हफ्ता शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए गुलजार रहने वाले हैं। अगले हफ्ते कई बड़ी कंपनियां अपने शेयरधारकों को डिविडेंड देने जा रही हैं। BSE के आंकड़ों के मुताबिक, अगले हफ्ते कुल 9 कंपनियां डिविडेंड की घोषणा करने जा रही हैं। इसमें Havells India Ltd, GM Breweries Ltd, LTIMindtree Ltd जैसी बड़ी कंपनियां भी शामिल हैं। आइए जानते हैं कि कौन सी कंपनी अपने शेयरधारकों को कितना डिविडेंड दे रही है।

ये कंपनियां देंगी डिविडेंड:

डिविडेंड वह लाभ है जो कंपनियां अपने शेयरधारकों को देती हैं। अगले हफ्ते निम्नलिखित कंपनियां अपने शेयरधारकों को डिविडेंड देंगी:

21 May 2025: एशिया-प्रशांत क्षेत्र में इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी की अग्रणी कंपनी Odyssey Technologies Ltd अपने शेयरधारकों को 1 रुपये का फाइनल डिविडेंड देगी।

21 May 2025: इनरवियर, लेजरवियर और मोजे जैसे कपड़े बनाने वाली और खुदरा व्यापार करने वाली कंपनी Page Industries Ltd ने अपने शेयरधारकों को 200 रुपये का अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है।

22 May 2025: भारत की दूसरी सबसे बड़ी कमर्शियल वाहन बनाने वाली कंपनी ने Ashok Leyland Ltd ने अपने शेयरधारकों को 4.25 रुपये का अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है।

22 May 2025: पर्सनल केयर और हेल्थकेयर उत्पाद बनाने वाली कंपनी Emami Ltd ने अपने शेयरधारकों को 2 रुपये का स्पेशल डिविडेंड देने का ऐलान किया है।

Also Read: Tata Stocks Dividend 2025: Q4 नतीजों में टाटा की 10 कंपनियों ने किया डिविडेंड ऐलान, कब मिलेगा पैसा?

22 May 2025: शराब बनाने वाली कंपनी GM Breweries Ltd ने अपने शेयरधारकों के लिए 7.50 रुपये का अंतिम डिविडेंड देने का फैसला लिया है।

23 May 2025: घरेलू, वाणिज्यिक और औद्योगिक जरूरत के लिए बिजली का सामान बनाने वाली कंपनी Havells India Ltd ने अपने शेयरधारकों को 6 रुपये का अंतिम डिविडेंड देने का फैसला लिया है।

23 May 2025: ग्लोबल टेक और कंसल्टिंग कंपनी LTIMindtree Ltd ने अपने शेयरधारकों को 45 रुपये का अंतिम डिविडेंड देने का फैसला किया है।

23 May 2025: रिटेल स्टेट डेवलपमेंट और कंस्ट्रक्शन कंपनी Keystone Realtors Ltd ने अपने शेयरधारकों को 1.50 रुपये का अंतिम डिविडेंड देने का फैसला किया है।

23 May 2025: शराब बनाने और बेचने वाली कंपनी Sula Vineyards Ltd ने अपने शेयरधारकों के लिए 3.6 रुपये का अंतिम डिविडेंड का ऐलान किया है।

Advertisement
First Published - May 16, 2025 | 8:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement