facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

NSE कंपनियों का CSR खर्च 23% बढ़ा, FY25 में 22,212 करोड़ रुपये पर पहुंचा

Advertisement

भारत का सीएसआर ढांचा अप्रैल 2014 से लागू है। इसके तहत पात्र कंपनियों के लिए अनिवार्य है कि वे अपने पिछले तीन वर्षों के औसत शुद्ध लाभ का दो फीसदी सामाजिक पहलों पर खर्च करें

Last Updated- April 21, 2026 | 11:01 PM IST
CSR Spending

एनएसई के मुख्य प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध कंपनियों का कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) पर खर्च वित्त वर्ष 25 में सालाना आधार पर 23 फीसदी बढ़कर 22,212 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। यह खर्च एक साल पहले 18,011 करोड़ रुपये रहा था। प्राइम डेटाबेस ग्रुप की रिपोर्ट से यह जानकारी मिली।

यह बढ़ोतरी कंपनियों के मुनाफे में हुई तेज वृद्धि के साथ-साथ हुई। प्राइम डेटाबेस ग्रुप के प्रबंध निदेशक प्रणव हल्दिया ने बताया कि पिछले तीन वर्षों में औसत शुद्ध मुनाफा 22 फीसदी बढ़ा है। उन्होंने कहा, ऐसा इन कंपनियों के औसत शुद्ध मुनाफ़े (पिछले 3 सालों का) में ई 22 फीसदी की ज़बरदस्त बढ़ोतरी की वजह से हुआ, जिसका 2 फीसदी हिस्सा नियामकीय ज़रूरतों के मुताबिक सीएसआर गतिविधियों पर खर्च करना जरूरी है।

भारत का सीएसआर ढांचा अप्रैल 2014 से लागू है। इसके तहत पात्र कंपनियों के लिए अनिवार्य है कि वे अपने पिछले तीन वर्षों के औसत शुद्ध लाभ का दो फीसदी सामाजिक पहलों पर खर्च करें।

कवरेज और अनुपालन

31 मार्च, 2025 तक एनएसई के मुख्य प्लेटफॉर्म पर 2,142 कंपनियां सूचीबद्ध थीं। 2,081 फर्मों की सालाना रिपोर्ट उपलब्ध थीं, जिनमें से 2,066 ने सीएसआर आंकड़ों का खुलासा किया। इनमें से 1,549 कंपनियों के लिए सीएसआर पर खर्च करना ज़रूरी था। एक साल पहले यह संख्या 1,399 थी।

उनका कुल औसत शुद्ध लाभ 9.64 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 11.76 लाख करोड़ रुपये हो गया, जिसका मतलब है कि वित्त वर्ष 25 के लिए अनिवार्य सीएसआर खर्च 22,732 करोड़ रुपये होना चाहिए। असल खर्च 22,212 करोड़ रुपये रहा। हल्दिया ने इस अंतर की वजह उन बचे हुए फंडों को बताया, जिन्हें तय खातों में हस्तांतरित कर दिया गया था।

Advertisement
First Published - April 21, 2026 | 10:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement