facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Cyient DLM shares: साइंट डीएलएम का शेयर पहले दिन 59 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद

Advertisement

Cyient DLM का BSE पर शेयर 51.32 प्रतिशत की बढ़त के साथ 401 रुपये पर लिस्ट हुआ

Last Updated- July 10, 2023 | 5:34 PM IST
Stock Market Today

इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण सेवा कंपनी साइंट डीएलएम लि. (Cyient DLM Ltd) के शेयर की सोमवार को शेयर बाजारों में जबरदस्त शुरुआत हुई। कंपनी का शेयर अपने 265 रुपये के निर्गम मूल्य पर 59 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ। BSE पर कंपनी का शेयर 51.32 प्रतिशत की बढ़त के साथ 401 रुपये पर लिस्ट हुआ। बाद में यह 60.92 प्रतिशत की बढ़त के साथ 426.45 रुपये पर पहुंच गया। अंत में कंपनी का शेयर निर्गम मूल्य पर 58.77 प्रतिशत की बढ़त के साथ 420.75 रुपये पर बंद हुआ।

नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी का शेयर 52 प्रतिशत की बढ़त के साथ 403 रुपये पर लिस्ट हुआ। बाद में यह 59.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 421.75 रुपये पर बंद हुआ।

BSE पर कंपनी के 14.20 लाख शेयरों का कारोबार हुआ। वहीं NSE पर 2.10 करोड़ शेयरों का कारोबार हुआ। कंपनी का बाजार पूंजीकरण (mcap) 3,336.81 करोड़ रुपये पर है।

साइंट डीएलएम के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) को 67.30 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। IPO के तहत 592 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए गए थे। इसमें कोई बिक्री पेशकश (OFS) नहीं थी। IPO के लिए मूल्य दायरा 250 से 265 रुपये प्रति शेयर था।

Advertisement
First Published - July 10, 2023 | 5:34 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement