facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

डिविडेंड एलान से 19% दौड़ा दमानी पोर्टफोलियो का शेयर, निवेशकों में खरीदने की मची लूट; नोट कर लें रिकॉर्ड डेट

Advertisement

Damani Portfolio Stock: सिगरेट और तंबाकू उत्पाद बनाने वाली यह कंपनी दिग्गज निवेशक राधाकिशन दमानी (Radhakishan Damani) के पोर्टफोलियो का हिस्सा है।

Last Updated- April 17, 2026 | 1:53 PM IST
VST Industries stock

Damani Portfolio Stock: दिग्गज निवेशक राधाकिशन दमानी के निवेश वाली VST Industries Share शुक्रवार (17 अप्रैल) को बाजार खुलते ही 19 प्रतिशत तक उछल गए। कंपनी के शेयरों में यह जोरदार तेजी मजबूत तिमाही नतीजों के बाद देखने को मिली। कंपनी ने जनवरी-मार्च तिमाही में टैक्स बढ़ोतरी और सिगरेट की कीमतों में इजाफे के बावजूद अच्छा प्रदर्शन किया है। वीएसटी इंडस्ट्रीज ने गुरुवार को बाजार बंद होने के बाद 2025-26 की मार्च तिमाही के नतीजों का एलान किया।

VST Industries Share: दमानी के पास कंपनी की 29% हिस्सेदारी

सिगरेट और तंबाकू उत्पाद बनाने वाली यह कंपनी दिग्गज निवेशक राधाकिशन दमानी (Radhakishan Damani) के पोर्टफोलियो का हिस्सा है। मार्च 2026 तिमाही के अंत तक दमानी की कंपनी में 29.1 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

कंपनी के नतीजों की बात करें तो मार्च तिमाही में वीएसटी इंडस्ट्रीज की ऑपरेशंस से इनकम पिछली साल की इसी तिमाही के मुकाबले 52 प्रतिशत बढ़कर 689 करोड़ रुपये हो गई। इसमें सिगरेट सेगमेंट में 87 प्रतिशत की तेज बढ़ोतरी के साथ आय 631 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल इसी अवधि में 337 करोड़ रुपये थी। मार्जिन भी मजबूत रहे और 30.3 प्रतिशत पर पहुंच गए, जिसमें 1500 बेसिस प्वाइंट की बढ़त दर्ज की गई।

पूरे वित्त वर्ष में भी कंपनी का प्रदर्शन मजबूत रहा। असाधारण लाभ से पहले शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 43.6 प्रतिशत बढ़कर 292.3 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, राजस्व 1806 करोड़ रुपये से बढ़कर 2042 करोड़ रुपये पहुंच गया।

यह पढ़ें: HDFC AMC Share: नतीजों के बाद 5% उछला, ब्रोकरेज बोले -अभी भी मौका बाकी! दिख रहा 18% अपसाइड

टैक्स बढ़ोतरी के बावजूद मजबूत प्रदर्शन

टैक्स बढ़ोतरी और 40 प्रतिशत जीएसटी लागू होने के बावजूद तिमाही और पूरे वित्त वर्ष में सिगरेट की बिक्री (वॉल्यूम) मजबूत रही। Q4FY26 में सिगरेट वॉल्यूम 66.7 करोड़ रहा, जो पिछले साल 64.7 करोड़ था।

सरकार की तरफ से 1 फरवरी से अतिरिक्त उत्पाद शुल्क लगाने के बाद कंपनियों ने सिगरेट की कीमतों में बढ़ोतरी की। प्रति 10 सिगरेट के पैक पर कीमत में कम से कम 22 से 25 रुपये और अधिकतम 55 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई। यह अतिरिक्त उत्पाद शुल्क उत्पाद के प्रकार और लंबाई के आधार पर 2050 रुपये से 8500 रुपये प्रति हजार सिगरेट के बीच है।

VST Industries: डिविडेंड का एलान

कंपनी के बोर्ड ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 12 रुपये के अंतिम डिविडेंड की भी सिफारिश की है। इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 10 जुलाई 2026 तय की गई है। यह डिविडेंड आगामी 95वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) में शेयरधारकों की मंजूरी के 30 दिनों के भीतर भुगतान किया जाएगा।

Advertisement
First Published - April 17, 2026 | 1:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement