facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Defence Stocks: भारत-पाक जंग के बीच डिफेन्स शेयरों में लगे पंख, Bharat Dynamics; HAL और GRSE 5% तक चढ़े

Advertisement

एनालिस्ट्स का मानना है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के चलते अब डिफेन्स कंपनियों के ऑर्डर बुक और तेज़ी से बढ़ सकते हैं। इन कंपनियों के रेवेन्यू और मुनाफे के अनुमानों में उछाल आ सकता है।

Last Updated- May 09, 2025 | 12:57 PM IST
Defence Stocks

Defence Stocks: भारत और पाकिस्तान के बीच ताजा घटनाक्रम के बाद बढ़ते तनाव के बीच डिफेंस सेक्टर से जुड़ी कंपनियों के शेयर शुक्रवार (9 मई) को 5 फीसदी तक चढ़ गए।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार को पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के सतवारी, सांबा, आर.एस. पुरा और अर्निया इलाकों की ओर आठ मिसाइलें दागीं। हालांकि, इन्हें भारतीय वायु रक्षा प्रणालियों ने सफलतापूर्वक रोक लिया या निष्क्रिय कर दिया।

सुबह 10:20 बजे तक भारत डायनामिक्स के शेयर 3.31%, हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स (HAL) 2.34%, पारस डिफेंस एंड स्पेस 2.08%, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स 3.41%, मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स 1.56%, एस्ट्रा माइक्रोवेव प्रोडक्ट्स 3.21%, गार्डन रीच शिपबिल्डर्स 2.2% और कोचीन शिपयार्ड 0.12% की तेजी के साथ ट्रेड कर रहे थे।

डिफेंस स्टॉक्स में खरीदारी का मौका?

एनालिस्ट्स का मानना है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के चलते अब डिफेन्स कंपनियों के ऑर्डर बुक और तेज़ी से बढ़ सकते हैं। ओम्नीसाइंस कैपिटल के सीईओ और चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट डॉ. विकास गुप्ता ने कहा कि इन कंपनियों को अब एग्रेसिव एग्जीक्यूशन टारगेट दिए जा सकते हैं। इसका आने वाले कुछ तिमाहियों और 1-3 वर्षों में दिखना शुरू हो सकता हैं। इससे इन कंपनियों के रेवेन्यू और मुनाफे के अनुमानों में उछाल आ सकता है।

Also Read: गिरते बाजार में चट्टान की तरह खड़ा रहा Tata Group का दिग्गज स्टॉक, ब्रोकेरज ने कहा-खरीद लो, 36% तक रिटर्न का मौका

हालांकि, उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि निवेशकों को सिर्फ आकर्षक वैल्यूएशन वाली और भावनाओं या अनुमानों के बजाय फैक्ट्स, आंकड़ों, डेटा विश्लेषण, रिसर्च जैसे पहलुओं पर खरी उतरने वाली कंपनियों में ही निवेश करना चाहिए।

ऑपरेशन सिंदूर क्या है?

ऑपरेशन सिंदूर’ भारत द्वारा पाकिस्तान में चल रहे सीमा पार आतंकवाद को रोकने के उद्देश्य से शुरू किया गया एक अभियान था। इसमें भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर (PoK) में संचालित नौ आतंकी अड्डों को सफलतापूर्वक नष्ट किया। यह कार्रवाई पहलगाम में हुए आतंकी हमले, जिसमें 26 लोगों की जान गई थी, के जवाब में की गई। रिपोर्टों के अनुसार, इस अभियान का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चुना गया था।

Advertisement
First Published - May 9, 2025 | 12:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement