facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नई रैली को तैयार ये मल्टीबैगर Defence Stocks! ₹1.7 लाख करोड़ की डील्स ने भरा जोश, 45% तक मिल सकता है रिटर्न

Advertisement

Defence Stocks: वित्त वर्ष 2018-19 में घरेलू खरीद का हिस्सा जहां 54% था, वह वित्त वर्ष 2024-25 में बढ़कर 92% हो गया है। यह बदलाव भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए एक बड़ा मौका है।

Last Updated- August 07, 2025 | 3:02 PM IST
Defence Stocks

Defence Stocks to Buy: भारतीय सेना की तरफ से हाल ही में चलाए गए ऑपरेशन सिन्दूर के बाद से डिफेंस सेक्टर के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। इस ऑपरेशन से जुड़ी रणनीतिक सकारात्मक खबरों और सरकार की मेक इन इंडिया नीति के तहत स्वदेशी रक्षा उत्पादन को प्राथमिकता देने के चलते निवेशकों का रुझान इस सेक्टर की ओर तेजी से बढ़ा है।

पिछले कुछ महीनों में हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स (HAL), भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL), मझगांव डॉक और भारत डायनामिक्स (BDL) जैसे प्रमुख रक्षा शेयरों में शानदार तेजी देखी गई है। साथ ही, डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल (DAC) की और से हाल ही में 1.7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के रक्षा प्रस्तावों को ‘Acceptance of Necessity’ (AoN) की मंजूरी मिलने से इस सेक्टर की मजबूती और बढ़ी है। वित्त वर्ष 2024-25 में घरेलू रक्षा खरीद 92% पहुंच चुकी है, जबकि FY19 में यह केवल 54% थी। यह आंकड़ा इस क्षेत्र के तेजी से उभरते ग्रोथ इंजन की ओर इशारा करता है।

इसी क्रम में, 5 अगस्त को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल ने 67,000 करोड़ रुपये के अतिरिक्त रक्षा प्रस्तावों को मंजूरी दी है। इसका मकसद भारतीय सशस्त्र बलों की ऑपरेशनल क्षमता को और अधिक मजबूत बनाना है। इसके बाद से एक बार फिर से डिफेंस सेक्टर निवेशकों की नजर में आ गया है।

वित्त वर्ष 2025-26 की शुरुआत से अब तक डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल ने 1.7 लाख करोड़ रुपये के प्रस्तावों को ‘Acceptance of Necessity’ (AoN) दिया है। ये सभी प्रोक्योरमेंट DAP-2020 के तहत आते हैं और घरेलू निर्माण को प्राथमिकता देते हैं। इससे भारत में डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग को बड़ा बूस्ट मिला है।

एंटिक स्टॉक ब्रोकिंग (Antique Stock Broking) की रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2018-19 में घरेलू खरीद का हिस्सा जहां 54 प्रतिशत था, वह वित्त वर्ष 2024-25 में बढ़कर 92 फीसदी हो गया है। यह बदलाव भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए एक बड़ा मौका है। इस ट्रेंड से PTC Industries, Mazagon Dock, HAL, BEL, BDL जैसी कंपनियों को बड़ा फायदा मिल सकता है। इसी वजह से एंटिक ब्रोकिंग इन कंपनियों पर BUY की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें: Reliance समेत इन 5 दिग्गज शेयरों में भारी गिरावट का अलर्ट – क्या आपका पैसा भी फंसा है?

Defence Stocks To Buy

स्टॉक का नाम करंट शेयर प्राइस (₹) मार्केट कैप (₹ अरब) ब्रोकरेज सलाह टारगेट प्राइस (₹) लक्षित P/E रेश्यो (वित्त वर्ष)
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ₹390 ₹2,826 खरीदें (BUY) ₹454 48 (1HFY28)
भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स (BHEL) ₹4,539 ₹3,062 खरीदें (BUY) ₹6,536 40 (FY27)
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (HAL) ₹1,577 ₹582 खरीदें (BUY) ₹2,006 50 (FY27)
भारत डायनामिक्स (BDL) ₹15,070 ₹223 खरीदें (BUY) ₹19,016 DCF आधारित (1HFY28)
पीटीसी इंडस्ट्रीज (PTC Industries) ₹2,764 ₹1,149 खरीदें (BUY) ₹3,858 47 (कोर) (1HFY28)
मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स (Mazagon) ₹2,597 ₹304 होल्ड (HOLD) ₹3,194 46 (कोर) (FY27)
गार्डन रीच शिपबिल्डर्स (GRSE) ₹3,950 ₹166 खरीदें (BUY) ₹5,144 35 (FY27)

Advertisement
First Published - August 7, 2025 | 2:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement