facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

DAC से ₹21,772 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की मंजूरी से Defence Stocks बने रॉकेट; HAL, BDL समेत ये शेयर 6% तक उछले

Advertisement

आईडिया फोर्ज (ideaForge), भारत डायनामिक्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज (Paras Defence and Space Technologies) के शेयर में भी तेजी आई।

Last Updated- December 04, 2024 | 2:26 PM IST
HAL Share price
Representational Image

Defence Stocks: केंद्र सरकार की तरफ से रक्षा क्षेत्र से जुड़े 5 अलग-अलग प्रस्तावों को मंजूरी देने के डिफेन्स सेक्टर के शेयर बुधवार को शुरूआती कारोबार में 6% तक उछल गए। डिफेन्स एक्विजिशन कॉउंसिल (DAC) ने 21,772 करोड़ रुपए से अधिक की राशि के 5 डिफेन्स प्रस्तावों को मंजूरी दी है। इसकी वजह से डिफेन्स सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में आज उछाल देखने को मिल रहा है।

पब्लिक सेक्टर की एयरोस्पेस और रक्षा कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) का शेयर बुधवार को शुरूआती कारोबार में 2.5% तक चढ़ गया। पिछले एक महीने में यह स्टॉक 7.48% तक चढ़ चुका है जबकि बीते एक साल में इसने 60.03% का रिटर्न दिया है।

इसी तरह, गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड1 (Garden Reach Shipbuilders & Engineers Ltd1) का शेयर भी इंट्रा-डे के दौरान 6.27% तक उछल गया। डिफेन्स सेक्टर का यह स्टॉक पिछले एक महीने में लगभग 15% चढ़ चुका है जबकि बीते एक साल में इसने 102.35% का रिटर्न दिया है।

इसके अलावा आईडिया फोर्ज (ideaForge) का शेयर 2.37%, भारत डायनामिक्स का शेयर 6.29%, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स 2.83%, पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज (Paras Defence and Space Technologies) का शेयर 4.59%, DCX Systems का शेयर 4% तक चढ़ गया।

Defence Stocks में क्यों आया उछाल 

डिफेंस स्टॉक्स में यह तेजी दरअसल केंद्र सरकार के एक फैसले के बाद आई है। सरकार ने रक्षा अधिग्रहण कॉउंसिल (DAC) ने रक्षा तैयारियों को बढ़ाने के लिए 21,772 करोड़ रुपये के 5 पूंजी अधिग्रहण प्रस्तावों की मंजूरी दे दी है।

इस मंजूरी के तहत भारतीय नौसेना के लिये 31 नए वाटर जेट फास्ट अटैक क्राफ्ट्स ख़रीदे जाएंगे। रक्षा अधिग्रहण परिषद ने 120 फास्ट इंटरसेप्टर क्राफ्ट (एफआईसी-1) की खरीद को भी मंजूरी दे दी है।

इसके अलावा वाटर जेट फास्ट अटैक क्राफ्ट, फास्ट इंटरसेप्टर क्राफ्ट, इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सूट (ईडब्ल्यूएस), नेक्स्ट जेनरेशन रडार वार्निंग रिसीवर, एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टरों की खरीद को मंजूरी दी गई है। सरकार की इस मंजूरी से डिफेंस सेक्टर की कंपनियों को आर्डर मिलने की संभावना है।

यह भी पढ़े: बाजार में तेजी के दम पर तगड़ा मुनाफा कराएंगे ये 16 स्टॉक, Axis Securities ने बनाया टॉप पिक

Advertisement
First Published - December 4, 2024 | 10:15 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement