facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

HAL: Defence PSU को मिला ₹62,370 करोड़ का मेगा ऑर्डर, 97 तेजस फाइटर जेट की डील फाइनल; शेयर मूवमेंट पर रखें नजर

Advertisement

Defence Stock: डिफेंस मिनिस्ट्री ने HAL के साथ एक बड़ी डील की है। यह डील भारतीय वायुसेना के लिए 97 Tejas Mk-1A फाइटर जेट की खरीद को लेकर किया गया है।

Last Updated- September 25, 2025 | 4:28 PM IST

Defence Stock: डिफेंस सेक्टर की दिग्गज कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (HAL) शेयर गुरुवार को बाजार में गिरावट के बावजूद 2 फीसदी से ज्यादा चढ़ गए। डिफेंस स्टॉक में यह हलचल सरकार के साथ फाइटर जेट की डील के चलते देखने को मिली। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स के शेयर बीएसई (BSE) पर 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त लेकर 4776 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुए। जबकि कारोबार के दौरान 4827 रुपये तक चढ़ गए थे।

डिफेंस मिनिस्ट्री ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के साथ एक बड़ी डील की है। यह डील भारतीय वायुसेना के लिए 97 तेजस एमके-1ए (97 Tejas Mk-1A) फाइटर जेट की खरीद को लेकर किया गया है। इसकी डील की कुल वैल्यू 62,370 करोड़ रुपये (बिना टैक्स के) है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) से मंजूरी मिलने के करीब एक महीने बाद इस डील पर साइन किया गया।

Also Read:  सस्ते वैल्यूएशन पर मिल रहे ये 2 PSU Bank Stock, मोतीलाल ओसवाल ने बनाया टॉप पिक; BUY की दी सलाह

बता दें कि यह हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (HAL) के साथ की गई तेजस विमानों की दूसरी सबसे बड़ी डील है। इससे पहले फरवरी 2021 में रक्षा मंत्रालय ने 83 तेजस एमके-1ए जेट विमानों की खरीद के लिए 48,000 करोड़ रुपये का सौदा किया था।

कब शुरू होगी डिलीवरी

तेजस एमके-1ए हल्के लड़ाकू विमान ‘स्वदेशी रक्षा कवच’ तकनीक से लैस हैं और इनमें 64 फीसदी से ज्यादा स्वदेशी सामग्री का उपयोग किया गया है। इसके अलावा इनमें 67 नए देश में बने उपकरण भी शामिल होंगे। इन विमानों की डिलीवरी 2027-28 से शुरू होने की उम्मीद है।

सिंगल इंजन वाला यह फाइटर जेट पुराने मिग-21 विमानों की जगह लेगा। फिलहाल भारतीय वायुसेना के पास 31 स्क्वाड्रन हैं, जबकि मंजूर संख्या 42 होनी चाहिए। ऐसे में तेजस जैसे अत्याधुनिक और मल्टी-रोल फाइटर जेट की तैनाती बेहद अहम मानी जा रही है, जो उच्च खतरे वाले हवाई मिशनों में भी प्रभावी ढंग से काम करने में सक्षम है।

Advertisement
First Published - September 25, 2025 | 3:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement