facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Defence Stocks: DAC की बैठक में HAL को मिल सकता है 1 लाख करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट, रक्षा कंपनियों के भागे शेयर

Advertisement

रक्षा मंत्री की अगुवाई में डिफेंस एक्वीजीशन काउंसिल 30 नवंबर को बैठक करेंगी और इस बैठक में तीन प्रोजेक्ट्स के लिए AoN पर विचार किया जा सकता है।

Last Updated- November 24, 2023 | 4:51 PM IST
Defence stocks

भारतीय बाजारों में डिफेंस सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में आज यानी 24 नवंबर को खासा बढ़ोतरी देखने को मिली। डिफेंस कंपनियों के शेयर शानदार तेजी से चढ़े। डिफेंस शेयरों में कमजोर बाजार के बीच इंट्रा-डे कारोबार में BSE पर 4 प्रतिशत तक की बढ़त हुई। माना जा रहा है कि इन शेयरों में फोकस इसलिए बढ़ा है क्योंकि जल्द ही भारत तीन बड़ी स्वदेशी प्रोजेक्ट्स को प्रारंभिक मंजूरी देने के लिए तैयार है, जो कुल मिलाकर लगभग 1.4 रुपये लाख करोड़ रुपये के होंगे।

चढ़े शेयर

डिफेंस कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (HAL) के शेयर आज बीएसई पर 4.40 फीसदी के उछाल के साथ 2241.95 रुपये पर बंद हुए। वहीं, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के शेयरों में 0.72 फीसदी की तेजी दिखी। इस कंपनी के शेयर 140.45 रुपये पर क्लोज हुए।

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करने के लिए क्लिक करें

अन्य डिफेंस कंपनियों की बात करें तो भारत डायनॉमिक्स लिमिटेड (Bharat Dynamics Ltd) के शेयरों में 4.91 फीसदी की शानदार उछाल आया और इसके शेयर 1160.05 के स्तर पर बंद हुए। हालांकि BEML Ltd के शेयरों में 0.43 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। इसके शेयर 10.20 अंक लुढ़ककर 2389.50 रुपये पर बंद हुए।

1.4 लाख करोड़ के तीन प्रोजेक्ट्स को मिल सकती है मंजूरी

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, तीन प्रोजेक्ट्स में एक और विमानवाहक पोत (aircraft carrier), 97 और तेजस एमके1ए लड़ाकू विमान (Tejas MK1A) और 156 प्रचंड हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (Prachand light combat helicopters) की मैन्युफैक्चरिंग शामिल है।

रक्षा मंत्री की अगुवाई में होगी DAC की बैठक

रिपोर्ट में बताया गया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अगुवाई में डिफेंस एक्वीजीशन काउंसिल (defence acquisitions council) 30 नवंबर को बैठक करेंगी और इस बैठक में तीन प्रोजेक्ट्स के लिए AoN (आवश्यकता की स्वीकृति) पर विचार किया जा सकता है। इस रिपोर्ट के बाद डिफेंस के शेयरों में भी असर दिखने लगा है।

हालांकि इन प्रोजेक्ट्स पर सरकार के साथ आर्म्ड फोर्सेज की चर्चा चल रही है, ICICI Securities का मानना ​​है कि कॉन्ट्रैक्ट देने की प्रक्रिया AoN के बाद शुरू होगी।

किसको कितना मिलेगा कॉन्ट्रैक्ट?

HAL को 97 तेजस MK1A और 156 LCH (कुल लगभग 1 लाख करोड़ रुपये) के लिए कॉन्ट्रैक्ट मिल सकते हैं। वहीं, कोचीन शिपयार्ड (Cochin Shipyard) को अगले एयरक्रॉफ्ट कैरियर के लिए भी कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना है।

ब्रोकरेज फर्म ने एक नोट में कहा कि डेटा पैटर्न्स (Data Patterns) और एस्ट्रा माइक्रोवेव (Astra Microwave) के साथ भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL) भी इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम, सब-सिस्टम की सप्लाई में बेनिफिसियरी होगी।

Advertisement
First Published - November 24, 2023 | 4:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement