facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Defence stocks: रक्षा कंपनियों के शेयरों की बढ़ रही चमक

Advertisement

वित्त वर्ष 2024 की जून तिमाही में, HAL, MTAR Tech, BEL, BDL और Data Patterns जैसी कंपनियों का शुद्ध लाभ तिमाही आधार पर 35 से 72 प्रतिशत के बीच घटा

Last Updated- August 17, 2023 | 11:02 PM IST
Defence stocks

रक्षा संबं​धित कंपनियों के शेयर कैलेंडर वर्ष 2023 में शेयर बाजारों पर शानदार प्रदर्शन करने में कामयाब रहे हैं। हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स (एचएएल), भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (बीईएल), भारत डायनामिक्स (बीडीएल), डेटा पैटर्न्स, एमटीएआर टेक, कोचीन ​शिपयार्ड और जीआरएसई के शेयरों में इस साल अब तक (16 अगस्त) 21 से 96 प्रतिशत के बीच तेजी आई है। तुलनात्मक तौर पर बीएसई का सेंसेक्स इस अव​धि में करीब 8 प्रतिशत तक चढ़ा है।

इन शेयरों में तेजी शानदार निर्यात अवसरों, मजबूत परियोजना प्रवाह और सरकार द्वारा स्थानीय निर्माण तथा रक्षा उपकरणों के स्वदेशीकरण को लगातार बढ़ावा दिए जाने की वजह से दर्ज की गई है।

विश्लेषकों का कहना है कि हालांकि ऊंचे मूल्यांकन से जुड़ी यह तेजी अल्पाव​धि में थम सकती है, क्योंकि कंपनियां हरेक तिमाही में मजबूत प्रदर्शन की निवेशकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकती हैं।

फिनट्रेक कैपिटल के संस्थापक अमित कुमार गुप्ता ने कहा, ‘ऑर्डर बुक का मूल्यांकन तिमाही आधार पर नहीं किया जा सकता, क्योंकि यह 5-10 वर्षों की लंबी अव​धि से जुड़ी हुई है। चूंकि कंपनियों ने बड़ी सफलता हासिल की है और कीमतों में इनका असर पहले ही दिख चुका है। कुछ पीएसयू शेयरों में भी यह असर दिखा है। नई खरीदारी कम दिख रही है और ये शेयर अल्पाव​धि में थम सकते हैं, क्योंकि बाजार समान वित्तीय परिणाम की उम्मीद हरेक तिमाही से करना चाहेगा, जो संभव नहीं होगा। ऑर्डर बुक भी अ​स्थिर हो सकती है, इसलिए आपको खास चयन पर ध्यान देना चाहिए।’

वित्त वर्ष 2024 की जून तिमाही में, एचएएल, एमटीएआर टेक, बीईएल, बीडीएल और डेटा पैटर्न्स जैसी कंपनियों का शुद्ध लाभ तिमाही आधार पर 35 से 72 प्रतिशत के बीच घटा। इसके अलावा, राजस्व गिरावट तिमाही आधार पर 22-69 प्रतिशत के दायरे में रही। हालांकि जून तिमाही को रक्षा क्षेत्र की कंपनियों के लिए मौसमी तौर पर कमजोर अव​धि माना जाता है। सालाना आधार पर, शुद्ध लाभ 25 और 85 प्रतिशत के बीच बढ़ा और राजस्व में 8 से 68 प्रतिशत के बीच तेजी दर्ज की गई।

वहीं, बीडीएल का प्रदर्शन सबसे ज्यादा खराब रहा और कंपनी ने सालाना आधार पर 5 प्रतिशत की मुनाफा वृद्धि दर्ज की और उसके राजस्व में सालाना आधार पर 57 प्रतिशत की गिरावट आई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में रिटेल रिसर्च के प्रमुख दीपक जसानी का मानना है कि यदि कंपनियां बेहतर क्रियान्वयन के साथ अनुमान से अच्छे परिणाम देती हैं तो इन शेयरों में तेजी आ सकती है।

दीर्घाव​धि परिदृश्य मजबूत

जहां रक्षा शेयरों के लिए मजबूत तेजी की राह को अल्पाव​धि में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, वहीं विश्लेषकों का मानना है कि इस क्षेत्र की विकास संभावनाएं मजबूत मांग (घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों, दोनों में) पर आधारित हैं। चूंकि घरेलू मांग मुख्य तौर पर सरकारी ऑर्डरों पर केंद्रित है, लेकिन इसकी निर्भरता का मतलब राजनीतिक और आ​र्थिक जो​खिम भी है।

फिस्डम रिसर्च द्वारा जारी एक ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि हालांकि बढ़ते निर्यात से इन चिंताओं की कुछ हद तक भरपाई हो सकती है।

Advertisement
First Published - August 17, 2023 | 11:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement