facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Defence Stocks to Buy: ब्रोकरेज ने इन 4 डिफेंस स्टॉक्स को दी खरीदने की सलाह, 25% तक रिटर्न का जताया अनुमान

Advertisement

Defence Stocks to Buy: डिफेंस सेक्टर को लेकर पॉजिटिव आउटलुक को देखते हुए ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने डिफेंस सेक्टर के 4 स्टॉक्स को खरीदने की सलाह दी है।

Last Updated- June 09, 2025 | 1:13 PM IST
Defence Stocks

Defence Stocks to Buy: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजदू डिफेन्स सेक्टर में पिछले कुछ महीनों में ताबड़तोड़ तेजी देखने को मिली है। इससे डिफेंस सेक्टर निवेशकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। पिछले तीन महीनों में लगभग सभी डिफेंस शेयरों में 40 से 90 फीसदी की तगड़ी तेजी देखने को मिली है। जहां साल 2025 में निफ्टी-50 इंडेक्स 5% चढ़ा है, वहीं निफ्टी डिफेन्स इंडेक्स (Nifty Defence Index) 30 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है।

डिफेंस सेक्टर को लेकर पॉजिटिव आउटलुक को देखते हुए ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने डिफेंस सेक्टर के चार शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। इनमें हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (HAL), भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL), मिधानी और एस्ट्रा माइक्रोवेव शामिल हैं।

आईसीआईसीआई डायरेक्ट का कहना है कि ने कहा कि हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष के बाद सरकार ने अतिरिक्त ₹40,000 करोड़ की आपातकालीन खरीद की योजना बनाई है। डिफेंस सचिव ने भी जोर देकर कहा है कि भारत के रक्षा बजट को वित्त वर्श 2029-30 तक जीडीपी के 2.5% तक बढ़ाने की आवश्यकता है। यह वर्तमान में जीडीपी का 1.9% है। इसके अलावा कैपिटल एक्सपेंडिचर (Capex) को भी वित्त वर्ष 2029-30 तक जीडीपी के 0.8% तक पहुंचाया जाना चाहिए। यह इस समय 0.5% है। ब्रोकरेज ने कहा हमें विश्वास है कि इससे अगले 5 वर्षों में घरेलू रक्षा खरीद में 7-8 लाख करोड़ रुपये की कुल संभावनाएं बनेंगी।

Also Read: Stock Market Open: जोरदार मजबूती के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 400 से ज्यादा अंक चढ़ा; निफ्टी 25100 के पार

Hindustan Aeronautics (HAL): टारगेट प्राइस ₹6100| रेटिंग

आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने डिफेंस सेक्टर के दिग्गज शेयर हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (HAL) पर अपनी खरीदारी की सलाह को बरकरार रखा है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 6100 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इस तरह, स्टॉक 22% का अपसाइड दे सकता है। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स के शेयर शुक्रवार को 4987 रुपये पर बंद हुए।

Bharat Electronics: टारगेट प्राइस ₹430| रेटिंग BUY|

ब्रोकरेज ने भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL) पर BUY रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 430 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इस तरह, स्टॉक 10% का अपसाइड दिखा सकता है। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर शुक्रवार को 390 रुपये पर बंद हुए।

Also Read: राजस्थान PWD से मिला ₹240 करोड़ का ठेका, Infra Stock 5% उछला; ब्रोकरेज का दावा- ₹400 तक जा सकता है भाव

Midhani: टारगेट प्राइस ₹530| रेटिंग BUY|

आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने एयरोस्पेस और डिफेंस कंपनी मिश्र धातु निगम (Midhani) को अपने ‘सेलेक्टिव पिक’ में शामिल किया है। ब्रोक्ररज ने स्टॉक पर 530 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इस तरह, स्टॉक 25% का अपसाइड रिटर्न दे सकता है। मिश्र धातु निगम के शेयर शुक्रवार को 425 रुपये पर बंद हुए।

Astra Microwave: टारगेट प्राइस ₹1270| रेटिंग BUY|

ब्रोकरेज ने एस्ट्रा माइक्रोवेव (Astra Microwave) पर BUY रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 1270 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इस तरह, स्टॉक 12% का अपसाइड दिखा सकता है। एस्ट्रा माइक्रोवेव के शेयर शुक्रवार को 1132.55 रुपये पर बंद हुए।

Also Read: SBI, DLF समेत ये 6 Heavyweight Stocks ब्रोकरेज की रडार पर! 1 साल में 24% तक अपसाइड के टारगेट

 

 

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। यहां निवेश की सलाह नहीं है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - June 9, 2025 | 1:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement