facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Deloitte के इस्तीफे से अदाणी समूह के शेयरों में बिकवाली, एमकैप 25,000 करोड़ रुपये से ज्यादा घटा

Advertisement

Adani के शेयर सोमवार को सुर्खियों में थे क्योंकि बाजार नियामक सेबी ने अदाणी-हिंडनबर्ग मामले में जांच पूरी करने के लिए सर्वोच्च न्यायालय से 15 दिन का समय और मांगा है

Last Updated- August 14, 2023 | 9:27 PM IST
Adani Group

अदाणी समूह की सभी कंपनियों के शेयर सोमवार को लाल निशान में बंद हुए। अदाणी पोर्ट्स ऐंड एसईजेड की तरफ से कंपनी अंकेक्षक के तौर पर डेलॉयट के इस्तीफे की घोषणा के बाद यह पहला कारोबारी सत्र था। अंबुजा सीमेंट्स और अदाणी एंटरप्राइजेज में तीन फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई जबकि समूह की आठ अन्य फर्मों में से पांच के शेयर 2 फीसदी से ज्यादा टूटे। इस बिकवाली के कारण समूह का बाजार पूंजीकर 25,000 करोड़ रुपये से ज्यादा घट गया।

स्वतंत्र बाजार विश्लेषक अंबरीश बालिगा ने कहा, संबंधित पक्षकार के लेनदेन का हवाला देते हए अंकेक्षकों ने इस्तीफा दे दिया, जो हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद एक बार फिर कुछ समस्याएं सामने रख रहा है। साथ ही सेबी की रिपोर्ट से पहले भी कुछ घबराहट है। जब भी ऐसी नकारात्मक खबरें आएगी, कुछ गिरावट आ सकती है, लेकिन हम उतनी गिरावट नहीं देखेंगे जो हिंडनबर्ग रिपोर्ट सामने आने के बाद देखने को मिली थी।

शनिवार को नियामकीय सूचना में अदाणी पोर्ट्स ऐंड एसईजेड ने कहा था कि कंपनी को बोर्ड ने कंपनी अंकेक्षक के तौर पर डेलॉयट का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और एमएसकेए ऐंड एसोसिएट्स चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को नियुक्त किया है।

अदाणी के शेयर सोमवार को सुर्खियों में थे क्योंकि बाजार नियामक सेबी ने अदाणी-हिंडनबर्ग मामले में जांच पूरी करने के लिए सर्वोच्च न्यायालय से 15 दिन का समय और मांगा है।

Advertisement
First Published - August 14, 2023 | 9:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement