facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

DIPAM का अपने अधिकारियों को सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों में कारोबार से बचने का निर्देश

Advertisement

दीपम ने यह सलाह इसलिए दी है क्योंकि उसके अधिकारियों के पास सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी के बारे में बाजार की दृष्टि से संवेदनशील जानकारी हो सकती है।

Last Updated- October 20, 2024 | 11:46 AM IST
Stock Market Strategy
Representative Image

निवेश एवं लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) ने अपने अधिकारियों से सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों में कारोबार से बचने को कहा है।

दीपम ने यह सलाह इसलिए दी है क्योंकि उसके अधिकारियों के पास सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी के बारे में बाजार की दृष्टि से संवेदनशील जानकारी हो सकती है। एक आंतरिक आदेश में दीपम ने कहा कि विभाग में शामिल होने वाले किसी भी अधिकारी को सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों में अपनी हिस्सेदारी घोषित करनी होगी और ऐसे शेयरों को संबंधित अधिकारी द्वारा विभाग से मंजूरी के बाद ही बेचा जा सकता है।

वित्त मंत्रालय के तहत आने वाला दीपम सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में सरकारी हिस्सेदारी का प्रबंधन करता है। इसके अलावा वह सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में अल्पांश हिस्सेदारी की बिक्री, रणनीतिक विनिवेश और निजीकरण के लिए भी जिम्मेदार है।

एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘दीपम ने एक आंतरिक आदेश जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि विभाग के अधिकारी सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के शेयर नहीं खरीदेंगे या इन्हें साझा नहीं करेंगे। इसके पीछे विचार यह है कि दीपम के अधिकारियों के पास कुछ ऐसी जानकारी हो सकती है, जो कंपनियों के शेयर की कीमतों को प्रभावित कर सकती है। ऐसा नहीं होना चाहिए कि वे उस जानकारी से लाभ उठा सकें।’’

अधिकारी ने आगे कहा कि दीपम केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों (सीपीएसई) शेयरों के मूल्य को अधिकतम करने की दिशा में काम कर रहा है। यह पूरी तरह स्पष्ट है कि मूल्य-संवेदनशील जानकारी का किसी भी तरह से दुरुपयोग नहीं होना चाहिए।

सरकार ने वित्त वर्ष 2023-24 और 2022-23 में सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के क्रमश: 16,507 करोड़ रुपये और 35,294 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे। चालू वित्त वर्ष में सरकार ने जीआईसी और कोचीन शिपयार्ड के शेयर बेचकर करीब 5,160 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

Advertisement
First Published - October 20, 2024 | 11:46 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement