facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Corporate Actions: अगले हफ्ते शेयर बाजार में डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-राइट्स इश्यू की बौछार, निवेशकों की होगी चांदी

Advertisement

9 से 13 जून के बीच शेयर बाजार में कई कंपनियां डिविडेंड, स्टॉक स्प्लिट और राइट्स इश्यू की घोषणाएं करेंगी, जिससे निवेशकों को शानदार रिटर्न और कमाई के नए मौके मिल सकते हैं।

Last Updated- June 07, 2025 | 1:22 PM IST
Share Market
प्रतीकात्मक तस्वीर | फोटो क्रेडिट: Freepik

Corporate Actions Next Week: आने वाले हफ्ते में भारतीय शेयर बाजार निवेशकों के लिए काफी व्यस्त और रोमांचक होने वाला है। बता दें कि बीते दिनों भारतीय रिजर्व बैंक ने अपनी मौद्रिक नीति में बड़ा बदलाव किया था, जिसमें रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट्स और कैश रिजर्व रेशियो (CRR) में 100 बेसिस पॉइंट्स की कटौती की गई थी। इसके साथ ही, महंगाई के अनुमान को 30 बेसिस पॉइंट्स कम किया गया है। इन नीतिगत बदलावों के बाद अब निवेशकों का ध्यान लार्ज-कैप, मिड-कैप और स्मॉल-कैप कंपनियों की कॉरपोरेट एक्शन्स पर है। अगले हफ्ते कई कंपनियां डिविडेंड, स्टॉक स्प्लिट और राइट्स इश्यू जैसी गतिविधियों में व्यस्त रहेंगी, जो निवेशकों के लिए अहम मौके लेकर आएंगी।

डिविडेंड की बहार, कई कंपनियां करेंगी भुगतान

सप्ताह की शुरुआत सोमवार, 9 जून से होगी, जब 7NR रिटेल लिमिटेड 1:1 के अनुपात में 10 रुपये प्रति शेयर के राइट्स इश्यू की पेशकश करेगी। इसका मतलब है कि हर शेयरधारक को एक अतिरिक्त शेयर मिलेगा। उसी दिन नेल्को लिमिटेड अपने निवेशकों को 1 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड देगी।

मंगलवार, 10 जून को एशियन पेंट्स 20.55 रुपये, इंडियन बैंक 16.25 रुपये, जॉनसन कंट्रोल्स-हिताची एयर कंडीशनिंग इंडिया 15 रुपये और टाटा इनवेस्टमेंट कॉरपोरेशन 27 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड बांटेगी। इसके अलावा, वेसुवियस इंडिया लिमिटेड 1:10 के अनुपात में स्टॉक स्प्लिट करेगी, जिससे शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 1 रुपये हो जाएगी।

Also Read: Hero से लेकर Ashok Leyland तक, इन 4 Auto Stocks में बना 24% तक मुनाफे का मौका! ब्रोकरेज की रिपोर्ट आई सामने

बुधवार, 11 जून को मुराए ऑर्गनाइजर लिमिटेड 1:2 के अनुपात में स्टॉक स्प्लिट करेगी, यानी 2 रुपये की फेस वैल्यू वाला शेयर 1 रुपये का हो जाएगा। उसी दिन टाटा एलेक्सी 75 रुपये प्रति शेयर का भारी-भरकम डिविडेंड देगी, जो मिड-कैप निवेशकों के लिए खास आकर्षण होगा।

गुरुवार, 12 जून को अवंतल 0.20 रुपये, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस 0.85 रुपये, टाटा केमिकल्स 11 रुपये, ट्रेंट 5 रुपये और स्वास्तिक सेफ डिपॉजिट 1 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड बांटेंगे।

शुक्रवार को होगी डिविडेंड की बौछार

शुक्रवार, 13 जून को सप्ताह का सबसे व्यस्त दिन होगा, जब कई बड़ी और छोटी कंपनियां डिविडेंड की घोषणा करेंगी। एसीसी लिमिटेड 7.5 रुपये, अदाणी एंटरप्राइजेज 1.3 रुपये, अदाणी पोर्ट्स 7 रुपये, अंबुजा सीमेंट्स 2 रुपये और पिरामल एंटरप्राइजेज 11 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड देंगी। इसके अलावा, अलुफ्लोराइड 3 रुपये, अपकोटेक्स इंडस्ट्रीज 4.5 रुपये, केनरा बैंक 4 रुपये, पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन 2.05 रुपये और शारदा मोटर इंडस्ट्रीज 32.5 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड बांटेंगी। मिड और स्मॉल-कैप कंपनियों जैसे इंडीजीन, जेएम फाइनेंशियल और एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज भी अपने डिविडेंड के साथ निवेशकों का ध्यान खींचेंगी।

एक्सपर्ट्स ने निवेशकों को सलाह दी है कि वे रिकॉर्ड डेट पर नजर रखें ताकि डिविडेंड और राइट्स इश्यू जैसे लाभों का फायदा उठा सकें।

Advertisement
First Published - June 7, 2025 | 1:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement