facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बाजार बंद होने से पहले Maharatna PSU के आए नतीजे, मुनाफा 58% उछला; शेयरधारकों को हर शेयर पर मिलेगा 30% डिविडेंड

Advertisement

कंपनी ने बताया कि डिविडेंड का भुगतान एजीएम की घोषणा के 30 दिनों के भीतर कर दिया जाएगा।

Last Updated- April 30, 2025 | 5:21 PM IST
Q4 Results
कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 58 फीसदी उछला है।

Maharatna PSU IOC Dividend/Q4 Results: तेल एवं गैस सेक्टर की महारत्न सरकारी कंपनी इंडियन ऑयल ने चौथी तिमाही (Q4FY25) के नतीजे जारी कर दिए। कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 58 फीसदी उछलकर 8,123.64 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी ने 5,148.87 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया था। नतीजों के साथ आईओसी (IOC) बोर्ड ने अपने शेयरधारकों के लिए वित्त वर्ष 2025 के लिए प्रति इक्विटी शेयर 30 फीसदी फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया हैं। नतीजों के बाद आईओसी के शेयर 1.50 फीसदी से ज्यादा उछल गए।

Also Read: Vedanta Q4 results: अनिल अग्रवाल की कंपनी को बड़ा फायदा, मार्च तिमाही में 154% उछला मुनाफा

IOC Q4 Results: QoQ मुनाफा करीब 300% उछला

आईओसी ने स्टॉक एक्सचेंज को फाइलिंग में बताया कि तिमाही आधार पर देखें को कंपनी का मुनाफा करीब 300 फीसदी उछला है। दिसंबर 2024 तिमाही में कंपनी का मुनाफा 2,115.29 करोड़ रुपये था। जनवरी—मार्च 2025 तिमाही में कंपनी की आॅपरेशनल रेवेन्यू 2,17,725.44 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। यह एक साल पहले की समान तिमाही में 2,19,875.55 करोड़ के रेवेन्यू से करीब 1 फीसदी कम है। समीक्षाधीन तिमाही के दौरान कंपनी का कुल कसॉलिडेटेड एक्सपेंस 2 फीसदी घटकर 2,10,113.19 करोड़ रुपये पर आ गया। जोकि Q4FY24 में 2,15,200 करोड़ रुपये था।

Also Read: हर शेयर पर ₹8 का डिविडेंड, क्रेडिट रेटिंग कंपनी ने बताया कब मिलेगा पैसा

IOC Dividend: 3 रुपये फाइनल डिविडेंड

IOC ने अपने शेयरधारकों को वित्त वर्ष 2025 के लिए प्रति इक्विटी शेयर 3 रुपये फाइनल डिविडेंड देने का एलान किया हैं। स्टॉक की फेस वैल्यू 10 रुपये है। इस तरह निवेशकों को फाइनल डिविडेंड से प्रति शेयर 30 फीसदी की इनकम होगी। कंपनी ने बताया कि डिविडेंड का भुगतान एजीएम की घोषणा के 30 दिनों के भीतर कर दिया जाएगा। डिविडेंड भुगतान के लिए रिकॉर्ड डेट जल्द तय की जाएगी।

Advertisement
First Published - April 30, 2025 | 3:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement