facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Dividend, Stock Split: Angel one से लेकर Galaxy Surfactants तक, आज ये 5 स्टॉक रहेंगे एक्स-डेट पर; ऐसे उठा सकते हैं फायदा

Advertisement

एक्स-डेट वह तारीख है जिसके बाद कोई निवेशक शेयर खरीदकर कंपनी द्वारा घोषित लाभों के लिए पात्र नहीं होता। इन लाभों का फायदा उठाने के लिए एक्स-डेट से पहले शेयर खरीदना जरूरी है।

Last Updated- March 19, 2025 | 9:14 AM IST
Stock Split

Bonus, Stock Split: एंजल वन, एक्सटेल इंडस्ट्रीज, ब्लू पर्ल एग्रीवेंचर्स, गैलेक्सी सर्फेक्टेंट्स और प्रैक्सिस होम रिटेल के शेयर बुधवार (19 मार्च) को फोकस में रहेंगे। इन सभी कंपनियों ने डिविडेंड, स्टॉक स्प्लिट और राइट्स इश्यू जैसे कॉर्पोरेट एक्शन का एलान किया था।

बीएसई के वेबसाइट के अनुसार, इन सभी कंपनियों के शेयर गुरुवार (20 मार्च) को एक-डेट में बदल जाएंगे। इनमें से गैलेक्सी सर्फेक्टेंट्स, एंजेल वन और एक्सटेल इंडस्ट्रीज एक्स-डिविडेंड डेट पर कारोबार करेंगी। जबकि प्रैक्सिस होम रिटेल राइट्स इश्यू के लिए एक्स-डेट और ब्लू पर्ल एग्रीवेंचर्स स्टॉक स्प्लिट (स्टॉक-स्प्लिट) के चलते एक्स-डेट पर कारोबार करेगी।

Galaxy Surfactants

बीएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, गैलेक्सी सर्फैक्टेंट्स ने 18 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की है। कंपनी ने शेयरहोल्डर्स की एलिजिबिलिटी का पता लगाने के लिए 20 मार्च, 2025 को रिकॉर्ड डेट तय की है।

Angel One, Axtel Industries

वहीं, एंजेल वन और एक्सटेल इंडस्ट्रीज ने क्रमशः 11 रुपये प्रति शेयर और 5 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। दोनों कंपनियों ने अपने डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 20 मार्च, 2025 फाइनल की है।

Praxis Home Retail

इस बीच, प्रैक्सिस होम रिटेल ने 5 रुपये फेस वैल्यू वाले 4.95 करोड़ फुली पेड इक्विटी शेयरों को 10 रुपये प्रति राइट्स इक्विटी शेयर (5 रुपये प्रति राइट्स इक्विटी शेयर के प्रीमियम समेत) पर 49.58 करोड़ रुपये तक की राशि के लिए जारी करने की घोषणा की है। कंपनी ने इसके लिए 20 मार्च, 2025 को रिकॉर्ड डेट निर्धारित की है।

Blue Pearl Agriventures

इसके अलावा ब्लू पर्ल एग्रीवेंचर्स ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले 1 इक्विटी शेयर को 1 रुपये फुली पेड 10 इक्विटी शेयरों में स्प्लिट (स्टॉक-स्प्लिट) करने की घोषणा की है। इसके परिणामस्वरूप 1 रुपये फुली पेड वाले 10 इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। कमोडिटी केमिकल्स कंपनी ने स्टॉक-स्प्लिट के लिए 20 मार्च, 2025 को रिकॉर्ड डेट तय की है।

क्या होती है एक्स डेट और रिकॉर्ड डेट ?

एक्स-डेट वह तारीख है जिसके बाद कोई निवेशक शेयर खरीदकर कंपनी द्वारा घोषित लाभों के लिए पात्र नहीं होता। इसलिए, इन लाभों का फायदा उठाने के लिए एक्स-डेट से पहले शेयर खरीदना जरूरी है। दूसरी ओर, रिकॉर्ड डेट वह तारीख होती है, जब कंपनी यह तय करती है कि कौन से निवेशक इन लाभों के लिए योग्य होंगे।

Advertisement
First Published - March 19, 2025 | 9:12 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement