facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Dividend Stock: टायर बनाने वाली कंपनी ने किया डिविडेंड का ऐलान, नोट करें रिकॉर्ड डेट; Q3 में 38% घटा मुनाफा

Advertisement

एमआरएफ के बोर्ड ने 31 मार्च, 2025 को समाप्त होने वाले फाइनेंशियल ईयर 2024-25 के लिए 3 रुपये प्रति इक्विटी शेयर (30%) के दूसरे अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है।

Last Updated- February 06, 2025 | 3:35 PM IST
Share Price

Dividend Stock: टायर बनाने वाली कंपनी एमएफ लिमिटेड ने गुरुवार को 2024-25 की दिसंबर तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया। कंपनी का कंसोलिडेट नेट प्रॉफिट 31 दिसंबर 2024 को समाप्त तिमाही में घटकर 315 करोड़ रुपये रह गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह 509.71 करोड़ रुपये था।

एमआरएरफ लिमिटेड (MRF Limited) ने शेयर बाजार को भेजी सूचना में बताया कि मुनाफे में सालाना आधार पर 38 फीसदी की बड़ी गिरावट आई है। कच्चे माल की कीमतों में वृद्धि के कारण टायर कंपनी के प्रॉफिट पर चोट लगी है।

रेगुलेटरी फाईलिंग के अनुसार, एमआरएफ का दिसंबर तिमाही में कंसोलिडेट रेवेन्यू बढ़कर 7,000.82 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की इसी तिमाही में 6,162.46 करोड़ रुपये था। कंपनी का कुल खर्च भी तीसरी तिमाही में बढ़कर 6,674.72 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। यह इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 5,557.67 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने कहा कि कंज्यूम किए गए मेटीरियल की लागत चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 4656.1 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 3,790.59 करोड़ रुपये थी।

एमआरएफ ने कहा कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 6 फरवरी, 2025 को हुई अपनी बैठक में 31 मार्च, 2025 को समाप्त होने वाले वित्त वर्ष के लिए 30 प्रतिशत की दर से प्रति इक्विटी शेयर पर 3 रुपये का दूसरा अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है।

एमआरएफ डिविडेंड रिकॉर्ड डेट

एमआरएफ के बोर्ड ने 31 मार्च, 2025 को समाप्त होने वाले फाइनेंशियल ईयर 2024-25 के लिए 3 रुपये प्रति इक्विटी शेयर (30%) के दूसरे अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। एलिजिबल शेयरहोल्डर्स को तय करने के लिए रिकॉर्ड डेट 14 फरवरी, 2025 फाइनल की गई गई। वहीं, डिविडेंड का भुगतान 25 फरवरी, 2025 या उसके बाद किया जाएगा।

Advertisement
First Published - February 6, 2025 | 3:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement