facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Dividend Stock: 200% का तगड़ा डिविडेंड देगी लिकर कंपनी, चेक करें निवेशकों के अकॉउंट में कब आएंगे पैसे

Advertisement

कंपनी ने 2024 में 5 रुपये प्रति शेयर और 2023 में भी 4 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड को मंजूरी दी थी। कंपनी ने नवंबर 2023 में 10 साल बाद डिविडेंड का भुगतान फिर से शुरू किया था।

Last Updated- March 27, 2025 | 1:13 PM IST
dividend

Dividend Stock: मैकडॉवेल्स ब्रांड नाम से व्हिस्की बेचने वाली कंपनी यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड (United Spirits) ने अपने निवेशकों को डिविडेंड को तोहफा दिया है। कंपनी ने फाइनेंशियल ईयर 2024 -25 के लिए 4 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है।

यूनाइटेड स्पिरिट्स ने 2024 में 5 रुपये प्रति शेयर और 2023 में भी 4 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड को मंजूरी दी थी। कंपनी ने नवंबर 2023 में दस साल के बाद डिविडेंड का भुगतान फिर से शुरू किया था।

यूनाइटेड स्पिरिट्स डिविडेंड रिकॉर्ड डेट

कंपनी ने बताया कि निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ₹2 के फेस वैल्यू वाले प्रति इक्विटी शेयर ₹4 के अंतरिम डिविडेंड के भुगतान को मंजूरी दे दी है। कंपनी ने शेयरहोल्डर्स की एलिजिबिलिटी तय करने को लेकर रिकॉर्ड डेट को 2 अप्रैल से बदल कर गुरुवार, 3 अप्रैल, 2025 कर दिया है।

यूनाइटेड स्पिरिट्स ने बीएसई फाईलिंग में कहा, ”निदेशक मंडल ने आज यानी गुरुवार, 27 मार्च 2025 को आयोजित अपनी बैठक में अन्य मामलों के साथ-साथ 31 मार्च 2025 को समाप्त होने वाले वित्त वर्ष के लिए 4 रुपये प्रति इक्विटी शेयर (फेस वैल्यू 2 रुपये प्रत्येक) के अंतरिम डिविडेंड के भुगतान को मंजूरी दे दी है। शेयरधारकों की एलिजिबिलिटी तय करने के उद्देश्य से रिकॉर्ड डेट गुरुवार, 3 अप्रैल 2025 तय की गई है। अंतरिम डिविडेंड का भुगतान 21 अप्रैल 2025 को या उसके बाद किया जाएगा।”

लिकर बनाने वाली कंपनी ने स्पष्ट किया कि 3 अप्रैल तक कंपनी के रजिस्टर में लिस्टेड या डिपॉजिटरी रिकॉर्ड में बेनिफिशियल के रूप में दर्ज शेयरहोल्डर्स भुगतान के लिए एलिजिबल होंगे।

Read: दिग्गज Defence PSU Stock पर 3 ब्रोकरेज पॉजिटिव, BUY की दी सलाह; 24% तक रिटर्न का अनुमान

यूनाइटेड स्पिरिट्स शेयर हिस्ट्री

डिविडेंड की घोषणा के बाद यूनाइटेड स्पिरिट्स के शेयरों में 2.6 प्रतिशत का उछाल आया और यह बीएसई पर ₹1,395.85 के इंट्राडे हाई पर पहुंच गए। इस उछाल के बावजूद कंपनी शेयर जनवरी 2025 में दर्ज किए गए ₹1,700 के अपने 52 वीक हाई से 20 प्रतिशत नीचे है। हालांकि, यह अप्रैल 2024 में अपने 52 वीक के लो लेवल 1,112 रुपये से 25 प्रतिशत चढ़ गए है।

Advertisement
First Published - March 27, 2025 | 1:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement