facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Dividend Stocks: अगले हफ्ते ये दिग्गज कंपनियां अपने निवेशकों को देंगी ₹10 से अधिक का डिविडेंड, देखें पूरी लिस्ट

Advertisement

शेयर मार्केट के निवेशकों के लिए अगला हफ्ता काफी खास रहने वाला है। अगले हफ्ते कई बड़ी कंपनियां तगड़े डिविडेंड के माध्यम से अपने निवेशकों पर प्यार लुटाएंगी।

Last Updated- August 10, 2025 | 12:13 PM IST
Dividend Stocks
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

Corporate Actions: अगले हफ्ते शेयर मार्केट में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आने वाले हफ्ते में मार्केट में कॉर्पोरेट एक्शंस की भरमार है, जो निवेशकों के पोर्टफोलियो में जान डाल देगा। इस दौरान लगभग 90 कंपनियां अपने निवेशकों को डिविडेंड बांटने जा रही हैं। खास बात इसमें से कई कंपनियों की एक्स-डेट मंगलवार, 12 अगस्त या उसके बाद है। यानी निवेशकों के पास इन कंपनियों के डिविडेंड का फायदा उठाने का आखिरी मौका बचा है। इसके अलावा कुल 13 ऐसी कंपनियां भी हैं, जो अपने शेयरधारकों को 10 रुपये या उससे ज्यादा का डिविडेंड देने जा रही हैं। आइए, इन कंपनियों और उनके डिविडेंड पर एक नजर डालते हैं।

12 अगस्त को ग्रासिम इंडस्ट्रीज और ICICI बैंक की एक्स-डेट है। ग्रासिम इंडस्ट्रीज ने अपने निवेशकों के लिए 10 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया है, वहीं ICICI बैंक 11 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड दे रहा है। इसके अलावा, 13 अगस्त को इंटरग्लोब एविएशन और MPS लिमिटेड की एक्स-डेट है। इंटरग्लोब एविएशन इंडिगो एयरलाइंस की पैरेंट कंपनी है और उसने 10 रुपये का फाइनल डिविडेंड देने का ऐलान किया है। दूसरी ओर, MPS लिमिटेड 50 रुपये प्रति शेयर का भारी-भरकम फाइनल डिविडेंड दे रही है। उसी दिन पिडिलाइट इंडस्ट्रीज भी 10 रुपये का स्पेशल डिविडेंड देगी।

Also Read: Corporate Actions: अगले हफ्ते मार्केट में डिविडेंड- स्प्लिट- बोनस की बौछार, लगभग 100 कंपनियां निवेशकों पर लुटाएगी प्यार

14 अगस्त को कई कंपनियों की एक्स-डेट

14 अगस्त को डिविडेंड की लिस्ट में कई बड़ी कंपनियां शामिल हैं। एक्सेल इंडस्ट्रीज लिमिटेड 13.75 रुपये का फाइनल डिविडेंड दे रही है, जबकि ग्लैंड फार्मा ने 18 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (HPCL) 10.50 रुपये का डिविडेंड देगी। कोवई मेडिकल सेंटर एंड हॉस्पिटल लिमिटेड और महाराष्ट्र सीमलेस ने भी 10 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड की घोषणा की है। इसके अलावा, LG बालाकृष्णन एंड ब्रदर्स लिमिटेड 20 रुपये और महानगर गैस 18 रुपये का फाइनल डिविडेंड दे रही है। मोर्गनाइट क्रूसिबल इंडिया भी 19 रुपये प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड के साथ निवेशकों को लुभा रही है।

ये सभी कंपनियां निवेशकों के लिए अच्छा मौका लेकर आई हैं। जो निवेशक इन कंपनियों के डिविडेंड का फायदा उठाना चाहते हैं, उन्हें एक्स-डेट से पहले शेयर खरीदने होंगे। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इन कॉर्पोरेट एक्शंस की वजह से इन स्टॉक्स में अगले हफ्ते अच्छी-खासी हलचल देखने को मिल सकती है। एक्सपर्ट्स ने निवेशकों को सलाह दी है कि वे अपनी रणनीति सावधानी से बनाएं।

Advertisement
First Published - August 10, 2025 | 10:15 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement