facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Dividend stocks: श्री सीमेंट से लेकर Dr Lal PathLabs तक, 5 फरवरी को ये 9 स्टॉक्स रहेंगे एक्स-डेट पर; उठा सकते हैं फायदा

Advertisement

बीएसई के डेटा के अनुसार, इन सभी कंपनियों ने हाल ही में अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया था। सभी कंपनियों के शेयर बुधवार (5 फरवरी) को एक्स-डेट पर रहेंगे।

Last Updated- February 04, 2025 | 10:01 AM IST
Dividend stocks

Dividend stocks: कोरोमंडल इंटरनेशनल, जीटीवी इंजीनियरिंग, इंडियन मेटल्स एंड फेरो अलॉयज, डॉ. लाल पैथलैब्स, मनबा फाइनेंस, एमएएस फाइनेंशियल सर्विसेज, श्री सीमेंट, एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज और सोना बीएलडब्ल्यू प्रिसिजन फोर्जिंग्स के शेयर मंगलवार (4 फरवरी) के ट्रेडिंग सेशन में फोकस में रहेंगे।

बीएसई (BSE) के डेटा के अनुसार, इन सभी कंपनियों ने हाल ही में अंतरिम डिविडेंड (Interim Dividend) का ऐलान किया था। सभी कंपनियों के शेयर बुधवार (5 फरवरी) को एक्स-डेट पर रहेंगे।

श्री सीमेंट ने हाईएस्ट डिविडेंड का किया ऐलान

इन कंपनियों में श्री सीमेंट ने अपने शेयरहोल्डर्स के लिए प्रति शेयर 50 रुपये के हाईएस्ट डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी ने इस डिविडेंड के लिए शेयरहोल्डर्स की एलिजिबिलिटी तय करने के लिए रिकॉर्ड डेट 5 फरवरी तय की है।

इसके अलावा कोरोमंडल इंटरनेशनल, इंडियन मेटल्स एंड फेरो अलॉयज और जीटीवी इंजीनियरिंग ने क्रमशः 6 रुपये, 5 रुपये और 0.50 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की है। तीनों कंपनियों ने भुगतान के लिए रिकॉर्ड तिथि 5 फरवरी, 2025 निर्धारित की है।

ALSO READ: Stocks to Watch: Power Grid से लेकर Tata Chemicals, Divis Labs और KEC Int’l तक, आज इन स्टॉक्स में दिख सकता है एक्शन

डॉ लाल पैथलैब्स (Dr Lal PathLabs), मनबा फाइनेंस और एमएएस फाइनेंशियल सर्विसेज () ने क्रमशः 6 रुपये, 0.25 रुपये और 1 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की है। इन कंपनियों ने भी अपनी रिकॉर्ड डेट 5 फरवरी फाइनल की है।

इस बीच, एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज और सोना बीएलडब्ल्यू प्रिसिजन फोर्जिंग्स ने क्रमशः 1.20 रुपये और 1.60 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड का ऐलान किया है। इसकी रिकॉर्ड 5 जनवरी, 2025 निर्धारित है।

इनके अलावा आरती ड्रग्स, ऑरियनप्रो सॉल्यूशंस, इमामी, केपीआईटी टेक्नोलॉजीज, एलटी फूड्स, ओरिएंट इलेक्ट्रिक और एसआरएफ आज फोकस में रहेंगे। ये स्टॉक्स एक्स-डिविडेंड में बदल गए हैं। इस बीच, रेडटेप (Redtape) ध्यान आकर्षित करने के लिए तैयार है। फुटवियर कंपनी के शेयर आज (4 फरवरी) को एक्स-बोनस में बदल गए हैं।

Advertisement
First Published - February 4, 2025 | 9:56 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement