facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Dividend Stocks: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की जानी-मानी कंपनी निवेशकों को देगी 250% का डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट तय

Advertisement

BSE के आंकड़ों के अनुसार, अभी कंपनी का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) 16,006.51 करोड़ रुपये है।

Last Updated- July 27, 2025 | 6:49 PM IST
Dividends
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

लॉजिस्टिक्स सेक्टर की जानी-मानी कंपनी ब्लू डार्ट ने अपने शेयरधारकों को एक बड़ा तोहफा देना जा रही है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 250 प्रतिशत डिविडेंड देने की घोषणा की है। इसका मतलब है कि कंपनी अपने शेयरधारकों को प्रति शेयर 25 रुपये का डिविडेंड देगी। यह डिविडेंड कंपनी की 10 रुपये अंकित मूल्य वाले शेयर पर आधारित है। ब्लू डार्ट ने बताया कि यह डिविडेंड शेयरधारकों की मंजूरी के बाद दिया जाएगा, जिसके लिए कंपनी की आगामी वार्षिक आम बैठक (AGM) में प्रस्ताव रखा जाएगा। BSE के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) 16,006.51 करोड़ रुपये है।

कंपनी ने डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट भी तय कर दी है। ब्लू डार्ट ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि 6 अगस्त 2025 को रिकॉर्ड डेट होगी। इसका मतलब है कि जिन शेयरधारकों के पास इस तारीख तक कंपनी के शेयर होंगे, वे डिविडेंड पाने के हकदार होंगे। कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह डिविडेंड वित्तीय वर्ष 31 मार्च 2025 को समाप्त होने वाले साल के लिए है।

Also Read: अदानी ग्रीन से लेकर रेलटेल तक! कल 92 कंपनियों के आएंगे तिमाही नतीजे, शेयर मार्केट में बढ़ सकती है हलचल

शेयर मार्केट में कंपनी का हाल

पिछले कारोबारी सत्र में ब्लू डार्ट के शेयरों में गिरावट देखी गई। BSE पर शेयर 161.45 रुपये यानी 2.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,745.85 रुपये पर बंद हुए। पिछले सत्र में शेयर 6,907.30 रुपये पर बंद हुआ था। कारोबारी दिन के दौरान शेयर ने 6,850.05 रुपये का उच्च स्तर और 6,711.10 रुपये का निचला स्तर छुआ। BSE के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले पांच सालों में ब्लू डार्ट के शेयरों ने शेयरधारकों को 203.50 प्रतिशत का शानदार रिटर्न दिया है। हालांकि, पिछले एक साल में शेयरों में 13.20 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

ब्लू डार्ट की यह डिविडेंड घोषणा शेयरधारकों के हित में एक बड़ा कदम मना जा रहा है, जो कंपनी के मजबूत वित्तीय प्रदर्शन को दर्शाता है। कंपनी का यह कदम लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में उसकी मजबूत स्थिति को और मजबूती देता है। शेयरधारक अब 6 अगस्त की रिकॉर्ड डेट का इंतजार कर रहे हैं, ताकि वे इस डिविडेंड का लाभ उठा सकें।

Advertisement
First Published - July 27, 2025 | 6:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement