facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Dividend Stocks: ट्रैक्टर बनाने वाली कंपनी का निवेशकों को तोहफा, 200% देगी डिविडेंड; रिकॉर्ड डेट तय

Advertisement

कंपनी 2021 से हर साल 20 रुपये प्रति शेयर का अंतिम डिविडेंड दे रही है। यह कंपनी की मजबूत वित्तीय स्थिति और शेयरधारकों के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Last Updated- August 23, 2025 | 2:19 PM IST
Tractors
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

ट्रैक्टर और फार्म इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी VST टिलर्स ट्रैक्टर्स लिमिटेड ने अपने शेयरधारकों को बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 20 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है। BSE स्मॉलकैप में लिस्टेड इस कंपनी ने इसकी जानकारी 19 अगस्त को स्टॉक एक्सचेंज को दी। कंपनी ने बताया कि यह डिविडेंड 10 रुपये अंकित मूल्य वाले प्रत्येक शेयर पर दिया जाएगा, जो 200% बैठता है। यह प्रस्ताव 10 सितंबर 2025 को होने वाली 57वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) में शेयरधारकों की मंजूरी के बाद लागू होगा। अगर यह मंजूर हो जाता है, तो डिविडेंड का भुगतान 10 सितंबर 2025 से शुरू होगा।

कंपनी ने डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 3 सितंबर 2025 तय की है। रिकॉर्ड डेट वह तारीख होती है, जब कंपनी यह तय करती है कि कौन से शेयरधारक डिविडेंड, स्टॉक स्प्लिट या बोनस शेयर जैसे लाभ लेने के हकदार हैं। यानी, जिन शेयरधारकों का नाम 3 सितंबर तक कंपनी के रिकॉर्ड में होगा, उन्हें यह डिविडेंड मिलेगा।

Also Read: 20% तक रिटर्न देने को तैयार Bank Stock, ब्रोकरेज ने दी BUY रेटिंग; ग्रोथ स्ट्रैटेजी और घटते NPA से बढ़ा भरोसा

लगातार चौथा साल 20 रुपये का डिविडेंड

VST टिलर्स ट्रैक्टर्स ने पिछले कुछ सालों से अपने शेयरधारकों को लगातार अच्छा रिटर्न दिया है। कंपनी 2021 से हर साल 20 रुपये प्रति शेयर का अंतिम डिविडेंड दे रही है। यह कंपनी की मजबूत वित्तीय स्थिति और शेयरधारकों के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। 22 अगस्त 2025 तक कंपनी का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) 4,592.09 करोड़ रुपये रहा, जो BSE के आंकड़ों के अनुसार है।

शेयर बाजार में कंपनी के शेयरों का प्रदर्शन भी शानदार रहा है। शुक्रवार को BSE पर कंपनी का शेयर 0.23 फीसदी की बढ़त के साथ 5,312.85 रुपये पर बंद हुआ। पिछले दो हफ्तों में शेयर की कीमत में 19 फीसदी से ज्यादा की उछाल देखी गई। वहीं, पिछले एक महीने में 15 फीसदी, तीन महीने में 42 फीसदी और छह महीने में 51 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। लंबी अवधि में भी शेयर ने शानदार रिटर्न दिया है। एक साल में 37 फीसदी, दो साल में 72 फीसदी, तीन साल में 124 फीसदी और पांच साल में 229 फीसदी की बढ़त देखी गई। शेयर की 52 हफ्तों की उच्चतम कीमत 5,416 रुपये और निम्नतम 2,875 रुपये रही।

कंपनी का यह प्रदर्शन और डिविडेंड की घोषणा निवेशकों के बीच उत्साह पैदा कर रही है। शेयरधारकों को अब 10 सितंबर की AGM का इंतजार है, जहां डिविडेंड को अंतिम मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - August 23, 2025 | 2:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement