facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

DLF के शेयरों में 5% की छलांग, शानदार Q4 नतीजों से स्टॉक में जोश; क्या अब खरीदना चाहिए यह रियल्टी स्टॉक?

Advertisement

DLF Share: ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने DLF पर ‘BUY’ रेटिंग बरकरार रखने के साथ अपना आउटलुक पॉजिटिव रखा है।

Last Updated- May 20, 2025 | 12:06 PM IST
DLF Share

DLF Share Price: रियल एस्टेट सेक्टर की दिग्गज कंपनी डीएलएफ लिमिटेड (DLF ltd) के शेयर मंगलवार (20 मई) को शुरुआती कारोबार में लगभग 5 फीसदी तक चढ़ गए। कंपनी के शेयरों में यह तेजी जनवरी-मार्च तिमाही के दमदार नतीजों के चलते आई है।

डीएलएफ लिमोटेड (DLF Ltd) का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट वित्त वर्ष 2024-25 की मार्च तिमाही में सालाना आधार पर 39 फीसदी बढ़कर 1,282 करोड़ रुपये हो गया। इनकम में वृद्धि और लक्ज़री प्रॉपर्टीज की मजबूत मांग के चलते कंपनी का मुनाफा बढ़ा है।

कंपनी ने बताया कि पूरे वित्त वर्ष 2024-25 में बिक्री बुकिंग ₹21,223 करोड़ तक पहुंच गई। यह अब तक का रिकॉर्ड स्तर है। यह बढ़त गुड़गांव स्थित कंपनी की अल्ट्रा-लक्ज़री हाउसिंग प्रोजेक्ट ‘The Dahlias’ में मजबूत प्री-सेल्स के कारण हुई है।

DLF ने कहा कि 2023-24 के ₹14,778 करोड़ की तुलना में FY25 में 44% की बढ़त दर्ज की गई। जनवरी-मार्च तिमाही में कुल आय बढ़कर ₹3,347.77 करोड़ हो गई, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह ₹2,316.7 करोड़ थी।

पूरे वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी का शुद्ध मुनाफा ₹4,366.82 करोड़ रहा, जो पिछले वर्ष के ₹2,723.53 करोड़ से काफी अधिक है। बोर्ड ने 2 रुपये के फेस वैल्यू वाले प्रति शेयर पर 6 रुपये के डिविडेंड की सिफारिश की है। हालांकि, इसे अभी शेयरहोल्डर्स की मंजूरी दी जानी है।

यह भी पढ़ें…Q4 results today

DLF स्टॉक: खरीदें, बेचें या होल्ड करें?

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने DLF पर ‘BUY’ रेटिंग बरकरार रखने के साथ अपना आउटलुक पॉजिटिव रखा है। ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी के ‘The Dahlias’ प्रोजेक्ट की बेहतरीन परफॉर्मेंस ने नतीजों को उम्मीद से बेहतर बना दिया।

ब्रोकरेज ने कहा, “Q4FY25 में DLF ने ₹2,000 करोड़ की बुकिंग रिपोर्ट की। यह सालाना आधार पर 39% अधिक रही (हालांकि हमारे अनुमान से 25% कम)। ‘The Dahlias’ प्रोजेक्ट की बिक्री FY25 में कुल ₹13,700 करोड़ रही। इससे डीएलएफ (DLF) ने सालभर के प्री-सेल्स गाइडेंस को पीछे छोड़ दिया।”

Advertisement
First Published - May 20, 2025 | 11:56 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement