facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मुनाफे में भारी गिरावट का असर, Asian Paints का शेयर 4.5% तक लुढ़का

Advertisement

देश की सबसे बड़ी पेंट बनाने वाली कंपनी का मुनाफा घटकर चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में घटकर 1,170 करोड़ रुपये रह गया।

Last Updated- July 18, 2024 | 11:19 AM IST
Asian Paints share price

देश की सबसे बड़ी पेंट कंपनी एशियन पेंट्स का शेयर (Asian Paints) गुरुवार को शुरुआती कारोबार में 4.5 प्रतिशत तक लुढ़क गया। पेण्ट कंपनी के शेयर में यह गिरावट दरअसल पहली तिमाही में मुनाफा घटने की वजह से आई है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर एशियन पेंट्स का 4.4 प्रतिशत गिरकर 2,842 रुपये प्रति शेयर पर आ गया। हालांकि, यह दिन के निचले स्तर से उबरकर सुबह 11:11 बजे 0.97% की गिरावट के साथ 2,945.45 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

एशियन पेंट्स (Asian Paints) के नेट प्रॉफिट में जून तिमाही (Q1FY24) के दौरान 24.5 प्रतिशत की गिरावट आई है। देश की सबसे बड़ी पेंट बनाने वाली कंपनी का मुनाफा घटकर चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में घटकर 1,170 करोड़ रुपये रह गया और इसके भारत के डेकोरेटिव पेंट्स बिजनेस का वॉल्यूम 7 प्रतिशत रहा। तिमाही के अंत में एशियन पेंट्स का एबिटा (EBUTDA) 19.7 प्रतिशत घटकर 1,887 करोड़ रुपये रह गया।

क्यों आई Asian Paints के बिजनेस में गिरावट?

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान कंपनी की शुद्ध बिक्री (net sales) 8,970 करोड़ रुपये रही। कमजोर मांग के कारण इसमें 2.3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। कंपनी ने कहा कि आम चुनाव और भीषण गर्मी की वजह से कंपनी को कमजोर मांग के दौर से गुजरना पड़ा।

कंपनी ने यह भी कहा कि पिछली तिमाही में लागू की गई मूल्य कटौती और प्रोडक्ट मिक्स में बदलाव के कारण इस तिमाही की रेवेन्यू ग्रोथ भी प्रभावित हुई।

विदेशों में कैसा रहा बिजनेस

एशियन पेंट्स ने कहा कि अप्रैल-जून तिमाही में इथियोपिया और श्रीलंका जैसे भौगोलिक क्षेत्रों में अर्थव्यवस्था की धीरे-धीरे रिकवरी के चलते अच्छी वृद्धि हुई, जबकि नेपाल, बांग्लादेश और मिस्र जैसे प्रमुख बाजारों में मैक्रोइकोनॉमिक समस्याओं के कारण अंतरराष्ट्रीय बिजनेस पर निगेटिव असर दिखा।

Asian Paints के CEO ने क्या कहा

एशियन पेंट्स के प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) अमित सिंगले ने कंपनी के एशियन पेंट्स के तिमाही परिणाम जारी करते हुए कहा, ‘पेंट इंडस्ट्री के लिए मांग की स्थिति कठिन थी, जो इस तिमाही में भीषण गर्मी की लहर और आम चुनावों से प्रभावित हुई। हमने ग्रामीण बाजारों में कुछ मूवमेंट के कारण डेकोरेटिव सेगमेंट में 7 प्रतिशत की अच्छी वॉल्यूम ग्रोथ हासिल की। हालांकि वैल्यू 3 प्रतिशत घट गई, जिसका कारण इस वर्ष पहले की गई मूल्य कटौती और प्रोडक्स मिक्स में बदलाव था।’

Advertisement
First Published - July 18, 2024 | 11:15 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement