facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Railway PSU Stock: आर्डर के दम पर शेयर में 7% का तगड़ा उछाल, निवेशकों में स्टॉक खरीदने की मची होड़

Advertisement

कंपनी ने गुरुवार को रेगुलेटरी फाईलिंग में बताया, ''रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड को भारत कोकिंग कोल लिमिटेड से 78,43,30,164 रुपये (टैक्स समेत) के काम का आर्डर मिला है।"

Last Updated- January 02, 2025 | 10:51 AM IST
railway

RailTel Corporation share Price: सरकारी रेलवे कंपनी रेलटेल कॉर्पोरेशन के शेयर गुरुवार (2 जनवरी) को बीएसई पर इंट्रा-डे ट्रेड में 7 प्रतिशत तक चढ़ गए। एक दूसरी सरकारी कंपनी से मिले बड़े आर्डर के बाद पीएसयू स्टॉक में जमकर खरीदारी हुई जिससे इसका भाव चढ़ गया।

बता दें कि अन्य सरकारी कंपनी भारत कोकिंग कोल ने रेलटेल कॉर्पोरेशन (RailTel Corporation) को 78 करोड़ रुपये के काम का आर्डर दिया है। इस आर्डर के बाद रेलवे कंपनी के शेयरों में यह तेजी आई है। बीएसई पर रेलटेल के शेयर की कीमत सुबह 10:30 बजे के आसपास 6.63 प्रतिशत या 26.85 रुपये बढ़कर 431.80 रुपये प्रति शेयर थी। इसकी तुलना में बीएसई सेंसेक्स 0.39% प्रतिशत बढ़कर 78,814.17 पर कारोबार रहा था।

RailTel Corporation share History

रेलटेल कॉर्पोरेशन (RailTel Corporation) का मार्केट कैप (Mcap)13,819.61 करोड़ रुपये हो गया। स्टॉक का 52-वीक हाई 618 रुपये और 52-वीक लो 301.35 रुपये प्रति शेयर है। पिछले कुछ समय में स्टॉक को चुनौतियां का सामना करना पड़ा है क्योंकि बीते छह महीने में इसका भाव 10.74% घटा गया है। हालांकि, स्टॉक ने पिछले एक साल में 21.22% और दो साल में 236.96% का रिटर्न दिया है।

रेलटेल कॉर्पोरेशन को क्या आर्डर मिला ?

कंपनी ने गुरुवार को रेगुलेटरी फाईलिंग में बताया, ”रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड को भारत कोकिंग कोल लिमिटेड से 78,43,30,164 रुपये (टैक्स समेत) के काम का आर्डर मिला है।”

आर्डर के तहत रेलटेल को अलग-अलग तरह की सर्विसेज के साथ इंटेग्रेटिड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT) आधारित इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोवाइड करना होगा। इस काम को 28 अगस्त 2025 तक पूरा करना है। इससे पहले 16 दिसंबर को कंपनी को सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन से सीसीटीवी की एसआईटीसी के लिए 37.99 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला था।

क्या करती है रेलटेल कॉपोरेशन ?

रेलटेल कॉपोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड एक पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग (PSU) कंपनी है जो रेलवे मंत्रालय के अधीन काम करती है। कंपनी को भारतीय रेलवे के टेलीकॉम नेटवर्क को आधुनिक बनाने और बेहतर इस्तेमाल के लिए 2002 में शुरू किया गया था। यह भारत के सबसे बड़े ऑप्टिकल फाइबर केबल नेटवर्क में से एक का संचालन करता है, जो रेलवे ट्रैक के साथ 60,000 से अधिक रूट किलोमीटर को कवर करता है, और ब्रॉडबैंड, दूरसंचार और डेटा सेवाएं प्रदान करता है।

Advertisement
First Published - January 2, 2025 | 10:46 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement