facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बाजार हलचल: VIX Index में तेजी के चलते बनी मंदी की धारणा

Advertisement

निफ्टी के लिए करीब 19,265 का स्तर बनाए रखना अहम है, जो 50 दिन का एक्सपोनें​शियल मूविंग एवरेज है

Last Updated- August 20, 2023 | 10:03 PM IST
Share Market Live

बेंचमार्क एनएसई निफ्टी में धीरे-धीरे आई गिरावट के बीच बाजार के उतारचढ़ाव की माप करने वाला इंडिया वीआईएक्स इंडेक्स पिछले तीन हफ्ते में 20 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। वीआईएक्स अभी भी 12 के आसपास जमा हुआ है, लेकिन विश्लेषकों का कहना है कि हालिया तेजी मंदी की धारणा बताती है।

सैमको सिक्योरिटीज के डेरिवेटिव व तकनीकी विश्लेषक अश्विन रमानी ने कहा, डर के संकेतक के तौर पर मशहूर वीआईएक्स पिछले तीन हफ्ते में 10.12 से 12.14 पर पहुंच गया है, जिससे तेजडि़यों को खासी असहजता महसूस हुई है।

उन्होंने कहा कि निफ्टी के लिए करीब 19,265 का स्तर बनाए रखना अहम है, जो 50 दिन का एक्सपोनें​शियल मूविंग एवरेज है। रमानी ने कहा, 19,265 के स्तर से नीचे आने के बाद बिकवाली का दबाव गहरा सकता है और यह इंडेक्स को 18,600 के स्तर पर धकेल सकता है।

इसके उलट, 19,500 के ऊपर मजबूती से बंद होने पर खरीदारों के बीच खोया उत्साह वापस आ सकता है। शुक्रवार को निफ्टी 19,310 पर बंद हुआ था, जो एक महीने पहले के सर्वोच्च स्तर से 3.4 फीसदी गिरावट दर्शाता है।

डायरेक्ट एमएफ प्लेटफॉर्म के लिए एम्फी का नियम जल्द

डायरेक्ट म्युचुअल फंड वितरण प्लेटफॉर्म परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनियों का एजेंट बनना चाहता है और जल्द ही उन्हें यह मौका मिल जाएगा। पिछले दो महीने में कई दौर की बातचीत के बाद एसोसिएशन ऑफ म्युचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) इस हफ्ते दिशानिर्देश जारी कर सकता है। यह दिशानिर्देश मुख्य रूप से क्रियान्वयन वाले प्लेटफॉर्म के तौर पर पात्रता के मानक, पंजीकरण प्रक्रिया और स्वीकारे जाने योग्य शुल्क से संबंधित होगा।

सितंबर से लागू होने वाला नियम कहताहै कि डायरेक्ट एमएफ के वितरण से जुड़े प्लेटफॉर्म को या तो एम्फी के पास पंजीकरण कराना होगा या फिर उन्हें बाजार नियामक सेबी के पास स्टॉक ब्रोकर के तौर पर पंजीकृत होना पड़ेगा।

आईपीओ से पहले एरोफ्लेक्स का जीएमपी 60 फीसदी से ज्यादा

एरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज के शेयरों की ग्रे मार्केट में अच्छी खासी मांग है जबकि हाल में कई शेयरों की सूचीबद्धता कम वैल्यू पर हुई है। बाजार के सूत्रों के मुताबिक, कंपनी के शेयर उसके 350 करोड़ रुपये के आईपीओ से पहले 60 फीसदी से ज्यादा प्रीमियम पर बिक रहे हैं। यह आईपीओ मंगलवार को खुलेगा।

मशहूर निवेशक आशिष कचोलिया समर्थित कंपनी ने आईपीओ का कीमत दायरा 102 से 108 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कीमत दायरे के ऊपरी स्तर पर एरोफ्लेक्स का मूल्यांकन करीब 1,400 करोड़ रुपये बैठता है।

आईपीओ के तहत 162 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे जबकि 189 करोड़ रुपये का ओएफएस होगा। 2022-23 में एरोफ्लेक्स का शुद्ध‍ लाभ 30 करोड़ रुपये रहा जबकि राजस्व 270 करोड़ रुपये।

विश्लेषकों ने कहा कि मौजूदा ऑर्डर और पूंजीगत खर्च की योजना के आधार पर कंपनी 2023-24 में 400 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित कर सकती है और मुनाफा मार्जिन में भी इजाफा हो सकता है।

Advertisement
First Published - August 20, 2023 | 10:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement