facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत में पहली बार शुरू हुआ बिजली डेरिवेटिव ट्रेड, सेबी चेयरमैन बोले- हेजिंग का जरिया बने रहना जरूरी

Advertisement

बिजली वायदा वित्तीय सौदे होते हैं जो कारोबारियों को भौतिक रूप में बिजली वितरण के बिना भविष्य के किसी तय महीने के लिए बिजली की कीमत लॉक करने की अनुमति देते हैं।

Last Updated- July 18, 2025 | 10:32 PM IST
Electricity

भारतीय बाजार में बिजली डेरिवेटिव के सौदे शुरू हो गए हैं। इस मौके पर भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड के अध्यक्ष तुहिन कांत पांडेय ने कहा कि नियामक ने यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए हैं कि ये अनुबंध अनुचित सट्टेबाजी का जरिया बनने के बजाय हेजिंग का एक माध्यम बने रहें।

मुंबई में एनएसई में बिजली के मासिक वायदा के शुभारंभ के अवसर पर बोलते हुए सेबी अध्यक्ष ने इस बात पर जोर दिया कि बिजली डेरिवेटिव को उद्देश्य के अनुरूप बनाए रखने के सुरक्षा उपाय किए गए हैं। बिजली वायदा वित्तीय सौदे होते हैं जो कारोबारियों को भौतिक रूप में बिजली वितरण के बिना भविष्य के किसी तय महीने के लिए बिजली की कीमत लॉक करने की अनुमति देते हैं।

पांडेय ने कहा, ‘बिजली को ज्यादा उतार-चढ़ाव वाले जिंस के तौर पर रखा गया है जिसमें अधिक शुरुआती मार्जिन की जरूरत होती है। इससे अनुचित सट्टा गतिविधियों को रोका जा सकेगा। बहुत ज्यादा अस्थिरता के समय अतिरिक्त मार्जिन लगाया जा सकता है।’ सेबी प्रमुख ने यह भी बताया कि एक और जिस जोखिम प्रबंधन व्यवस्था बनाई गई है, वह है रोजाना की मूल्य सीमा जो निवेशकों को अचानक और कीमतों में अत्यधिक उतार-चढ़ाव से बचाएगी।

बिजली वायदा कारोबारियों को मूल्य में घट-बढ़ से बचाने में मदद करेगा और भौतिक बिजली कारोबार का पूरक होगा। इन अनुबंधों में व्यापार करने वाले प्रमुख भागीदारों में बिजली उत्पादक, वितरण कंपनियां, बिजली एक्सचेंज, अंतिम उपभोक्ता और अन्य कारोबारी शामिल होंगे।

सेबी अध्यक्ष ने कहा कि ये अनुबंध मांग-आपूर्ति की गतिशीलता के कारण हाजिर बाजारों में कीमतों में उतार-चढ़ाव, दीर्घाव​धि बिजली खरीद समझौते करने वाली डिस्कॉम पर वित्तीय दबाव जैसी चुनौतियों का समाधान करेंगे और बिजली उत्पादन के बुनियादी ढांचे तथा अक्षय ऊर्जा में निवेश को आसान बनाएंगे।

Advertisement
First Published - July 18, 2025 | 10:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement